KBP Times

हरमनप्रीत ने अचानक महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, स्मृति हो सकती हैं अगली कप्तान

Harmanpreet kaur resign

Harmanpreet : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रहीं हरमनप्रीत कौर ने टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। हरमनप्रीत के इस निर्णय से महिला क्रिकेट में हैरानी जताई जा रही है। हरमनप्रीत ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत ने लिखा, आज मैं सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगीभर मेरे साथ रहेंगे। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बन सकती हैं।

कई रिकाॅर्ड हैं हरमतप्रीत के नाम

37 साल की हरमनप्रीत के नाम कई रिकॉर्ड हैं। इनमें बतौर कप्तान भारत को पहला महिला वर्ल्ड कप जिताना शामिल है। उनकी कप्तानी में टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया। 2012 एशिया कप में हरमनप्रीत ने सिर्फ फाइनल में कप्तानी की थी। बाकी मैचों में मिताली राज ने टीम की कमान संभाली थी।

-भारत ने 2025 में पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता। हरमनप्रीत वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं।
-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नाबाद 171 रन की पारी खेली। यह महिला वर्ल्ड कप की यादगार पारियों में शामिल है।
-2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ज्20 इंटरनेशनल में शतक लगाया। ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।
-हरमनप्रीत 200 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर हैं।
-फरवरी 2026 में महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 382 मैच खेले हैं।
-150 ज्20प् में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर। सितंबर 2026 में रिकॉर्ड बनाया।
-2017 में उन्हें क्रिकेट के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
-2026 में देश के चैथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें –दिल्ली में विपक्ष का लोकतंत्र बचाओ मार्च; CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, राहुल-प्रियंका मौजूद

यह भी देखें – जयपुर में JDA का बड़ा बुलडोजर एक्शन! न्यू सांगानेर रोड पर 24+ अवैध निर्माण ध्वस्त

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

American Ban on russian oil

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

2

2