KBP Times

दिल्ली में धरने पर बैठे राहुल ज्ञानेश कुमार से मिलने पर अड़े, कहा- सांसदों की बात न सुनना देश का अपमान

Opposition protest

Save Democracy March : राहुल और प्रियंका गांधी 5 घंटे से ज्यादा समय से दिल्ली के आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे हैं। आकाशवाणी से चुनाव आयोग का ऑफिस 270 मीटर दूर है। राहुले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी पार्टियों के सेव डेमोक्रेसी मार्च में शामिल थे। संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस जा रहे मार्च को पुलिस ने रोका, राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेकर बस में बैठाया, तो वे उतरकर आकाशवाणी परिसर में पेड़ के नीचे बैठ गए। राहुल ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी में भाजपा की मदद की है, उनसे मिलकर ही जाऊंगा। हमारे साथ 300 सांसद हैं, हमारी बात न सुनना देश का अपमान है।

INDIA ब्लॉक के सांसदों को पुलिस हिरासत में ले रही

न्यूज एजेंसी प्।छै के मुताबिक, चुनाव आयोग तक प्छक्प्। ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च के दौरान आकाशवाणी गेट पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन के बाहर फोर्स बढ़ाई

दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन के बाहर बड़ी तादाद में फोर्स की तैनाती शुरू कर दी है। सीआरपीएफ, महिला पुलिस समेत प्राइवेट बसों को भी रखा गया है।

NSUI के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

विरोध प्रदर्शन के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, “दिल्ली पुलिस लोकतंत्र के हत्यारों को बचाने की कोशिश कर रही है। हालात ऐसे हैं। जो लोग शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं, उन्हें उठाकर ले जाया जा रहा है।”

विपक्ष सडक पर उतर आया

दिल्ली में आज विपक्ष सडक पर उतर आया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी पार्टियों के सांसद लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाल रहे हैं। मार्च में शामिल होने के लिए राहुल गांधी पहुंच चुके हैं। पुलिस ने विपक्षी सांसदों को आगे बढने से रोक दिया है। इसके बाद सांसद जमीन पर बैठ गए हैं। दिल्ली में नई संसद से चुनाव आयोग तक के मार्च में राहुल-प्रियंका मौजूद हैं, जबकि आप और डीएमके शामिल नहीं है। विपक्ष के सासंद लोकतंत्र बचाओं का बैनर लेकर पहुंचे हैं और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं। संसद मार्ग, जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के बाहर सुरक्षा बढा दी गई है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध करेंगे

समाजवादी पार्टी नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा- जब से एसआइ्रआर अनाउंस हुआ है, समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं, और पूरा विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। बाकी दो इलेक्शन कमिश्नर ने भी साबित कर दिया है कि ज्ञानेश कुमार लगातार अपनी मर्जी से, देश की डेमोक्रेसी, संविधान और कानून के खिलाफ फैसले ले रहे हैं। विपक्ष शुरू से ही इसके खिलाफ था, आज भी है और जब तक उन्हें हटाया नहीं जाता, तब तक इसका विरोध करता रहेगा।

कल्याण बनर्जी ने कहा- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए

ममता गुट के कल्याण बनर्जी ने कहा, वोट चोर ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर 3 आरोप लगाए

मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन पहले एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी की 3 मांगें नॉन-नेगोशिएबल हैं। पहली- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दूसरी-एसआईआर को रद्द करना, तीसरी- बैलट पेपर पर चुनाव कराना।

कांग्रेस बोली- ज्ञानेश कुमार को पद से हटना पड़ेगा

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटना ही पड़ेगा, आज नहीं तो कल उन्हें जाना ही होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे सत्ता या पद पर नहीं रहेंगे, तब करोड़ों लोगों के वोट का अधिकार कथित तौर पर छीनने के अपराध की सजा उन्हें भुगतनी पड़ेगी। इस तरह से बनाई गई सरकारें पूरी तरह गैरकानूनी हैं।

यह भी पढ़ें –मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ जन आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, देशभर में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान

यह भी देखें – जयपुर में JDA का बड़ा बुलडोजर एक्शन! न्यू सांगानेर रोड पर 24+ अवैध निर्माण ध्वस्त

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

2

2