KBP Times

विदेश मंत्री जयशंकर ने की रुस की तारीफ, कहा- जब पाकिस्तान के पीछे दुनिया खड़ी थी तब भारत के साथ रूस था

Foreign Minister Jayshankar

Foreign Minister Jayshankar : भारत की विदेश नीति में अब अमेरिका से अधिक रुस पर फोकस दिख रहा है। पीएम मोदी के साथ रुस के राष्ट्रपति पुतिन की बीते कुछ समय में लगातार दो बैठकों से भारत और रुस के बीच संबंध गहराए हैं। यही कारण है कि दिल्ली में म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में रविवार को बोलते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि जब पूरी दुनिया पाकिस्तान के साथ खड़ी थी तब रूस ने भारत का साथ दिया। जयशंकर ने कहा कि, भारत-रूस के रिश्ते लंबे समय से अच्छे रहे हैं। नई दिल्ली के लिए मॉस्को के साथ रिश्ते सिर्फ आज की स्थिति से तय नहीं होते। रूस ने बीते 70 साल में कश्मीर समेत 4 अहम मसलों पर भारत का समर्थन किया है।

अमेरिका अपनी नीतियों के कारण अलग-थलग पड़ा’

विदेश मंत्री जयशंकर ने यह भी कहा है कि आज की दुनिया में दो बड़े बदलाव दिख रहे हैं। पहला, अमेरिका का दुनिया के लिए रवैया बदल रहा है। दूसरा, चीन तेजी से मजबूत हो रहा है। उनके मुताबिक, अमेरिका अपनी नीतियों के कारण दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है। वहीं चीन का बढ़ता असर देशों के बीच मुकाबला बढ़ा रहा है। अब दूसरे देश भी अपनी ताकत और प्रभाव का इस्तेमाल फायदे के लिए कर रहे हैं।

जयशंकर ने 5 दिन पहले भी अमेरिका पर बयान दिया था

बता दें कि इससे पहले 29 सितंबर को न्यूयॉर्क के एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट में जयशंकर ने अमेरिका पर बयान दिया था। उस कार्यक्रम में भारत-अमेरिका रिश्तों पर पूछे गए सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा था कि भारत की सबसे बड़ी चिंताओं में से एक पाकिस्तान से आने वाला आतंकवाद है। अगर अमेरिका इस चिंता को पूरी तरह नहीं समझता या इसकी गंभीरता को महसूस नहीं करता, तो इसका असर भारत-अमेरिका रिश्तों पर पड़ता है।

भारत ने रूस-यूक्रेन के बीच जंग रोकने पर बातचीत की

विदेश मंत्री जयशंकर ने यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत का पुराना रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत, कूटनीति और समझौते का रास्ता अपनाना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार यही बात कह चुके हैं। उन्होंने 2022 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि आज का दौर युद्ध का नहीं है। जयशंकर ने कहा कि भारत अब सिर्फ शांति की अपील करने तक सीमित नहीं है। हाल के महीनों में भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों से बातचीत की है। इन बातचीत में ब्लैक सी में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही, अनाज और ऊर्जा के निर्यात और अहम बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें –गुवाहाटी में जासूसी के शक में बिहार का एक व्यक्ति गिरफ्तार, पाकिस्तानी इंटेलिजेंस से संपर्क का संदेह

यह भी देखें – जयपुर में कांग्रेस सेवा दल का ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’। भजन के जरिए अनोखा विरोध। Congress Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2