KBP Times

गरबा और डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट लुक, ऐसे हों तैयार

Look Smart in Garba

Look Smart in Garba : नवरात्रा आने में कुछ दिन ही रह गए हैं ऐसे में महिलाओं, युवतियों में गरबा में जाने के लिए तैयारी करना सबसे बडा challenge होता है। किस तरह से तैयार हों और कैसे कपडे चुनें। बता दें कि अगर आपको गरबा या फिर डांडिया नाइट के लिए जाना है तो आउटफिट ऐसा कैरी करें जिसमें वाइब्रेंट कलर एड हो. ट्रेडिशनल में हैवी फ्लेयर्ड वाला घाघरा पहनें, जिसमें कलरफुल रेशम एम्ब्रॉयडरी, कौड़ी की डिटेलिंग के साथ ही मिरर वर्क हो और मैचिंग फैब्रिक की फ्रिंज, फ्रिल जैसी चीजें होनी चाहिए. इस तरह का आउटफिट एकदम परफेक्ट वाइब देता है.।

एसेसरीज पर भी ध्यान जरुरी

लुक को कंप्लीट करने के लिए दूसरा काम होता है, एसेसरीज पर ध्यान देना. आप अपने गरबा और डांडिया स्टाइल को पूरा करने के लिए साथ में ऑक्सिडाइज-सिल्वर जूलरी कैरी कर सकती हैं. ये आपको एक टिपिकल, एंटीक लुक देने में हेल्पफुल रहती है. जिसमें आप ईयररिंग, कफ बैंगल्स, रिंग, नेकलेस जैसी डिटेलिंग एड कर सकती हैं. इसके लिए इन एक्ट्रेस के लुक्स से आइडिया लें.

हेयर स्टाइल से ही आता है लुक में निखार

अपने हेयर स्टाइल को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. ये आपके लुक को इनहैंस करने के लिए बेहद जरूरी है. आप बालों की एक गूंथकर परांदा के साथ लंबी चोटी बना सकती हैं या फिर जूड़ा बना लें. इसके अलावा हाफ पिन किए गए कर्ली हेयर भी कमाल के लगते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि बालों में कोई न कोई एसेसरीज जरूर कैरी करें. कलरफुल फ्रिंज भी चोटी में लगा सकती हैं. ये तैयार रबर बैंड होते हैं, जिन्हें स्टाइल करना भी आसान होता है।

मेकअप के बिना लुक अधूरा

सही मेकअप के बिना पूरा लुक अधूरा रहता है. खासकर बिंदी पर काफी फोकस करना चाहिए.आंखों पर आईशैडो अपने आउटफिट के मैच का लगाएं तो वहीं हैवी लाइनर के साथ कजरारी आंखें कमाल की लगती हैं. इसके अलावा माथे पर आप नीति टेलर की तरह डबल बिंदी लगा सकती हैं. चाहे तो चिन और आंखों के कॉर्नर पर भी छोटी सी बिंदी लगाएं. इससे आपको ठेठ ट्रेडिशनल लुक पाने में हेल्प मिलेगी।

आरामदायक फुटवियर पर भी ध्यान दें

अपने गरबा और डांडिया लुक को पूरा करने के लिए ऐसे फुटवियर चुनें जो लुक भी कंप्लीट करें और आरामदायक भी हो, क्योंकि हील्स आपको डांस करने के दौरान असहज महसूस करा सकती हैं. आप मोजरी कैरी कर सकती हैं या फिर कोल्हापुरी फुटवियर काफी कंफर्टेबल रहती है. अगर आप किसी तरह के एक्सपेरिमेंट से नहीं डरती हैं तो आपके लिए परफेक्ट रहेगा कि आप स्नीकर्स कैरी करें।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2