KBP Times

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस के पार्षदों, विधायक, पूर्व मंत्रियों पर क्रॉस वोटिंग आरोप; डॉ. सीपी जोशी कमेटी कर रही जांच

Congress Investigation commettee

Congress Investigation : राजस्थान में हुए निकाय चुनाव में अनेक जिलों में कांग्रेस के अधिक पार्षद जीतने के बाद भी पार्टी बोर्ड बनाने से वचिंत रह गई। माना जा रहा है कि कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर पार्टी का बोर्ड नहीं बनने दिया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस आलाकमान ने राज्य कांग्रेस को जांच करने का निर्देश दिया है। इसी मामले की जांच के लिए राजस्थान कांग्रेस ने समिति का गठन किया है जिसकी अध्यक्षता सीपी जोशी कर रहे हैं। कांग्रेस में क्रास वोटिंग के लिए 346 पार्षदों के अलावा 32 विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री भी जांच के दायरे में हैं। ये विधायक, पूर्व मंत्री पाली, जालौर, सिरोही, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, अलवर, भरतपुर, कोटा, नागौर, गंगानगर, भीलवाड़ा के हैं।

कमेटी की जांच शुरु

अजमेर, पाली, भीलवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस पार्टी की बुरी हार और 113 निकायों में भारी संख्या में बगावत व क्रास वोटिंग की जांच के लिए बनाई डॉ. सीपी जोशी कमेटी ने शनिवार को जांच शुरू कर दी है। कमेटी का पहला फोकस पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा में मेयर चुनाव, बीकानेर में उपमहापौर चुनाव, जोधपुर में महापौर चुनाव की जांच पर है। इन स्थानों पर पार्टी का निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद हार से दिल्ली आलाकमान खासा नाराज है। राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने 21 सितंबर को सभी विधायक, सांसद व पीसीसी अधिकारियों को जांच के बाद कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसकी पालना में क्रास वोटिंग जांच कमेटी बनाई गई।

जिला अध्यक्ष, प्रभारी के साथ प्रत्याशी से होगी पूछताछ

यह कमेटी पीसीसी की तरफ से दी गई रिपोर्ट के आधार पर बगावत वाले निकायों के प्रभारी, जिला अध्यक्ष, 2 विधायकों को बुलाकर पूछताछ करेगी। आवश्यक होने पर बगावत करने वाले पार्षद को भी बुलाया जा सकता है। इसके अलावा बगावत में किन किन नेताओं या अन्य व्यक्तियों ने भूमिका निभाई, इसकी भी जांच होगी। बताया जा रहा है कि कई बड़े नेता भी पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त पाए गए।

सह भी जांच- कुछ विधायक राडार पर, पार्टी को हराने के आरोप

कमेटी यह भी जांच करेगी कि पाली में सारे पार्षद विधायक के पास थे। ऐसे में दूसरा खेमा विधायक के पास से बस भरकर 28 विधायक उठा कर कैसे ले गया। विधायक को भाई को सरेराह पीटा गया, उसी गुट ने विधायक के पास रखे गए पार्षद कैसे निकाल कर अपने बाड़े में बंद कर दिए? इसी तरह उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर में क्रास वोटिंग में किन किन विधायकों की भूमिका संदिग्ध है। इसकी जांच कर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें –सांगानेर में हाईटेंशन लाइन के नीचे पंपिंग स्टेशन पर हाईकोर्ट में PIL दायर

यह भी देखें – जयपुर में कांग्रेस सेवा दल का ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ | भजन के जरिए अनोखा विरोध | Congress Protes

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2