KBP Times

मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स का CEC के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Thakray Brothers protest

Thakray Protest : मुंबई में एक बार फिर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हुआ है जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने संयुक्त रुप से प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। दोनों नेताओं ने मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर महानगरपालिका भवन तक मार्च निकाला। उद्धव की शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे की मनसे पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

हिटलरशाही शासन के खिलाफ प्रदर्शन

मुंबई में प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि यह प्रदर्शन देश में चल रहे हिटलरशाही शासन, चुनावों को हाईजैक करने, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को जेब में रखने, सांसदों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ है।

चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ

शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि उद्धव और राज ठाकरे के एक साथ आने से प्रदर्शन को नई गति मिली है। उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन बताया। उन्होंने कहा, आज देशभर में चुनाव आयोग में भ्रष्टाचार और उसके काम करने के तरीके को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। वे गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से काम कर रहे हैं। पूरे देश में इसे लेकर आक्रोश है। लेकिन जैसे ही ‘ठाकरे’ नाम सामने आता है। इस आक्रोश को और ताकत मिलती है। आज दोनों भाई एक साथ यहां खड़े हैं और नारा है- ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ।’ देश बचाने का मतलब संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।

10 अक्टूबर को कॉकरोच दिल्ली आएंगे

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को कहा कि ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। दीपके ने लिखा- अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे।

यह भी पढ़ें –केरलम सरकार ने दिए ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच के आदेश, PWD इंजीनियर की मौत से जुड़ा मामला

यह भी देखें – जयपुर में कांग्रेस सेवा दल का ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ | भजन के जरिए अनोखा विरोध | Congress Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2