KBP Times

केरलम सरकार ने दिए ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच के आदेश, PWD इंजीनियर की मौत से जुड़ा मामला

Gyanesh Kumar

Gyanesh kumar : केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से जुड़ा है। वह केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत एमसी रोड के अपग्रेडेशन का काम कर रहे पाती-बेल कंसोर्टियम से जुड़े थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि इंजीनियर के सुसाइड नोट में उस समय राज्य के पीडबल्यूडी सचिव रहे ज्ञानेश कुमार का भी नाम था। केरलम गृह विभाग ने 2006 की जांच से जुड़ी सभी फाइलें मांगी हैं।

क्या था पूरा मामला

जानकारी के अनुसार साल 2006 में अंगमाली से तिरुवनंतपुरम तक की एमसी रोड को दोबारा बनाने का काम शुरू हुआ था। इस काम का खर्च करीब 215 करोड़ रुपये था, जिसके लिए पैसा ‘विश्व बैंक’ ने दिया था और यह काम केरल सरकार के परिवहन विभाग ने संभाला था। बताया जाता है कि उस समय ज्ञानेश कुमार केरल में लोक निर्माण विभाग के सचिव पद पर थे।

KSTP  प्रोजेक्ट की फाइलें खुली और जांच के आदेश

बताया जाता है कि KSTP प्रोजेक्ट के दौरान एक मलेशियाई सिविल इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी। उस समय केरलम के विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ने इस मामले को लेकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक शुरुआती जांच की थी, लेकिन जांच पूरा नहीं हुई। केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने 2006 के उस पुराने मामले और इंजीनियर की आत्महत्या से जुड़ी फाइलें फिर से तलब कर ली हैं। गृह मंत्री ने वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस मामले में फिर से विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें –यूपी में कांग्रेस खोया जनाधार पाने की कोशिश में, नवनियुक्त अध्यक्ष बोलीं -प्रदेश में पार्टी कमबैक करेगी

यह भी देखें – जयपुर में कांग्रेस सेवा दल का ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ | भजन के जरिए अनोखा विरोध | Congress Protes

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2