KBP Times

जयपुर में जुटेंगे माहेश्वरी समाज के उद्योगपति, निवेशक और युवा उद्यमी, 4 अक्टूबर को मीटिंग

MIBF Meeting in Jaipur

MIBF Meeting : माहेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फाउंडेशन की ओर से 4 अक्टूबर को गुलाबी नगर में “जयपुर मीटिंग” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम खासाकोठी स्थित एक होटल में होगा। बैठक में माहेश्वरी समाज से जुड़े उद्योगपति, निवेशक, कारोबारी, प्रोफेशनल्स और युवा उद्यमी शामिल होंगे। एमआईबीएफ अध्यक्ष और डीलप्लेक्सस, जिंदगी लाइव एंजेल फंड और नंदन ग्रोथ फंड के संस्थापक सीए दीपक माहेश्वरी बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। बैठक में सामुदायिक और संगठनात्मक स्तर पर व्यावसायिक विकास तथा नए अवसरों को लेकर चर्चा होगी। सीए दीपक माहेश्वरी ने कहा- माहेश्वरी समुदाय ने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ की अवधारणा को संकल्प के रूप में अपनाया है। उनके अनुसार- राजस्थान सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों में व्यावसायिक क्षेत्र में माहेश्वरी समाज की भागीदारी में 7% से अधिक की वृद्धि हुई है।

संगठन से 8 लाख सदस्य जुडे़

एमआईबीएफ के संस्थापक महामंत्री संतोष कुमार लाहोटी ने बताया- संगठन के व्यावसायिक मंच से 8 लाख से अधिक सदस्य जुड़े हैं। इनमें सीए, सीएस, एमबीए सहित विभिन्न क्षेत्रों के एक लाख से अधिक प्रोफेशनल्स शामिल हैं। उन्होंने कहा- संगठन का उद्देश्य माहेश्वरी समुदाय के युवाओं के लिए व्यावसायिक अवसरों का सृजन करना और उन्हें वैश्विक कारोबारी नेटवर्क से जोड़ना है। लाहोटी ने बताया- पिछले दो साल में एमआईबीएफ का विस्तार देश के बाहर भी हुआ है। संगठन की गतिविधियां यूनाइटेड किंगडम, दुबई और यूरोप के विभिन्न देशों तक पहुंची हैं। उन्होंने इसे संगठन के वैश्विक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में एमआईबीएफ की पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक सदस्य ममता बिनानी भी शामिल होंगी।

शेयर मार्किट में लगातार गिरावट से निवेशकों में घबराहट, सेंसेक्स 1000 अंक गिरा

यह भी देखें- जयपुर के जनाना अस्पताल की नई IPD पर उठे बड़े सवाल, मरीजों ने बताई बदहाल व्यवस्था

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

American Ban on russian oil

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

2

2