CJP Protest : चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज से विपक्ष का देश भर में प्रदर्शन है। इंडिया ब्लॉक की तरफ से भी 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शनकारी इसके लिए मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंच रहे हैं। प्रदर्शन स्थल पर लोग मीम वाले पोस्टर लेकर पहुंचे हैं। सीजेपी के प्रदर्शन में डॉक्टर्स भी शामिल हुए हैं।
मुंबई में सीजेपी के प्रोटेस्ट में बच्चे भी पहुंचे
मुंबई के सीजेपी का विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवाजी पार्क में छोटे-छोटे बच्चे भी पहुंच रहे हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पुणे से आया है।
सरकार हमारी आवाज बंद करना चाहती है
सीजेपी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार हमारी आवाज बंद करना चाहती है। वे चाहते हैं कि हम वोट चोरी का मुद्दा न उठाएं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ देशभर में बड़ा आंदोलन हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि कई सालों बाद मुंबई में इतने बड़े स्तर पर युवाओं का जोश देखने को मिला। इसलिए इस बार फिर मुंबई आने और यहीं से आंदोलन शुरू करने का फैसला किया गया। दास ने कहा, मैं देशभर के युवाओं से अपील करता हूं कि वे एक बार फिर एकजुट हों, जैसे वे जंतर-मंतर 1.0 के दौरान हुए थे। इसी तरह CJP 2.0 भी होना चाहिए और हमें बड़े स्तर पर प्रदर्शन करना चाहिए।
बिहार: विपक्ष का लोकतंत्र बचाओ मार्च
पटना में सीपीआई (माले) की ओर से लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया है। इसमें कांग्रेस, सीपीएम और राजद, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) भी शामिल हैं
यह भी देखें –“बेटियों पर पाबंदी क्यों?” जयपुर में छात्राओं ने कह दी बड़ी बात।।



