KBP Times

Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों का कमाल, एक मिनट में जीते दो गोल्ड

Games

Games : जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारत ने शुक्रवार को पांचवां गोल्ड जीत लिया है। मुक्केबाज अंकुश पंघाल पुरुषों की 80 किलोग्राम वेट कैटेगरी में चैंपियन बने। इससे एक मिनट पहले पहलवान सुजीत कलकल ने मेंस 65 किलोग्राम में सोना जीता। मुक्केबाज परवीन हुड्‌डा ने महिलाओं की 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी में दिलाया। परवीन से 2022 एशियाड का ब्रॉन्ज डोपिंग नियमों के कारण छीन लिया गया था। परवीन से पहले लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन पर 75 ाह का गोल्ड जीता था।

महिला मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण जीते

यह पहला मौका है, जब भारत के 3 महिला मुक्केबाजों ने एशियन गेम्स के एक एडिशन में 2 स्वर्ण पदक जीते हैं। मैरी कॉम ने 2014 में गोल्ड जीता था। भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने भी रिकर्व में गोल्ड दिलाया। भारत के 15 गोल्ड मेडल हो गए हैं।

बॉक्सिंग में परवीन हुड्‌डा ने जीता गोल्ड

महिला 65 किग्रा के फाइनल में भारत की परवीन हुड्‌डा ने चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से हराकर गोल्ड जीता। फाइनल राउंड में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। परवीन ने काउंटर पंच के जरिए अंक जुटाए और बढ़त बनाए रखी। परवीन ने हांगझोउ एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज डोपिंग के व्हेयरअबाउट्स नियम के उल्लंघन के कारण गंवा दिया था। अब उन्होंने वापसी करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। चेन पूर्व वर्ल्ड चौंपियन हैं और कैंसर से जंग जीतकर खेल में लौटी हैं। मुकाबले के बाद चेन ने परवीन को उठाकर जीत की बधाई दी।

गोल्फ- प्रणवी फाइनल राउंड से पहले टॉप पर

भारत की प्रणवी उर्स एशियन गेम्स की महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में फाइनल राउंड से पहले टॉप पर हैं। उन्होंने तीसरे दिन 4 अंडर पार 66 का कार्ड खेला। इसमें 5 बर्डी और एक बोगी शामिल रही। प्रणवी का कुल स्कोर 15 अंडर है। मैसूर की 23 साल की प्रणवी सिंगापुर की शैनन टैन से 3 स्ट्रोक आगे हैं। चीन की रुओनिंग यिन 11 अंडर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। प्रणवी की चौथे स्थान की खिलाड़ी पर 9 स्ट्रोक की बढ़त है। टीम इवेंट में भी भारत 11 अंडर के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन 15 अंडर के साथ टॉप पर है, जबकि हॉन्गकॉन्ग तीसरे स्थान पर है। अदिति अशोक और दीक्षा डागर व्यक्तिगत स्पर्धा में 5 ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 18वें स्थान पर हैं, लेकिन प्रणवी के साथ मिलकर टीम मेडल की दौड़ में हैं।

यह भी पढ़ें – Asian Games 2026; भारतीय महिला टीम ने 4×400 मीटर रिले रेस में जीता गोल्ड, टूर्नामेंट में छठी बार भारत के 50 मेडल

यह भी देखें -“बेटियों पर पाबंदी क्यों?” जयपुर में छात्राओं ने कह दी बड़ी बात।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

American Ban on russian oil

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

2

2