KBP Times

SCO की बैठक में शामिल होने पाकिस्तान पहुंचे भारतीय अधिकारी, PM मोदी को न्योता दे सकता है पाक

SCO meeting in islamabad

SCO Meeting : भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध में दूरीयां हैं लेकिन SCO संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए भारतीय अधिकारी पाकिस्तान पहुंचे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के करीब डेढ़ साल बाद भारत ने SCO की बैठक में शामिल होने के लिए अपना एक सीनियर अधिकारी पाकिस्तान भेजा है।

भारत के SCO को-ऑर्डिनेटर पाक में

जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी और भारत के SCO को-ऑर्डिनेटर आलोक डिमरी सोमवार से इस्लामाबाद में शुरू हुई बैठक में भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं। यह बैठक बुधवार तक चलेगी। बैठक में पाकिस्तान की अध्यक्षता में होने वाले एससीओ के कार्यक्रमों, आने वाली बैठकों की तैयारियों और संगठन से जुड़े दूसरे मुद्दों पर चर्चा होगी। पाकिस्तान में होने वाले एसीओ शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिए जाने की भी संभावना है।

पाकिस्तान से द्विपक्षीय बातचीत नहीं करेगा भारत

भारत ने साफ किया है कि पाकिस्तान में SCO की बैठक में शामिल होने का मकसद सिर्फ संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना है। भारत एससीओ के मंच पर पाकिस्तान के साथ सहयोग जारी रखेगा, लेकिन दोनों देशों के बीच अलग से द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी। भारत का रुख रहा है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए आतंकवाद से मुक्त माहौल जरूरी है। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले और इसके बाद मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए सैन्य टकराव के बाद भारत ने कहा था कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते।

2024 में जयशंकर भी पाकिस्तान गए थे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर अक्टूबर 2024 में एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने पाकिस्तान गए थे। वे करीब 9 साल बाद पाकिस्तान जाने वाले पहले भारतीय विदेश मंत्री थे। इससे पहले दिसंबर 2015 में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान गई थीं। पाकिस्तान ने अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए न्योता भेजा था, लेकिन भारत की ओर से जयशंकर इसमें शामिल हुए थे। सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नेताओं के लिए डिनर रखा था। इस दौरान शरीफ और जयशंकर की मुलाकात हुई और दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया। हालांकि, उनके बीच क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई थी।

25 साल पहले हुई थी SCO की स्थापना

शंघाई सहयोग संगठन एक क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 2001 में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गीजस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने मिलकर की थी। बाद में भारत और पाकिस्तान 2017 में इससे जुड़े। 2023 में ईरान भी इसका सदस्य बना। एससीओ का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ाना है। संगठन आतंकवाद, उग्रवाद, ड्रग तस्करी और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर साझा रणनीति बनाता है।

2027 के लिए एससीओ की अध्यक्षता कर रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान 2026-27 के लिए शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता कर रहा है। इसी के तहत इस्लामाबाद में सोमवार से बुधवार तक सदस्य देशों के राष्ट्रीय समन्वयकों की बैठक हो रही है। पाकिस्तान क एससीओ कोऑर्डिनेटर डॉ. एम. फैसल की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में संगठन के कार्यक्रमों, आगामी बैठकों की तैयारियों और सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। पाकिस्तान ने एससीओ की अध्यक्षता के लिए ‘विजन को काम में बदलना कनेक्टिविटी, नई तकनीक और साझा समृद्धि’ थीम रखी है। इसमें सदस्य देशों के बीच संपर्क बढ़ाने, नई तकनीक और आर्थिक विकास पर जोर दिया जाएगा।

पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया

7 मई 2025 को भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (च्वज्ञ) में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारत ने कहा था कि इस कार्रवाई का मकसद आतंकवादी संगठनों के ठिकानों को नष्ट करना था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया। दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ ड्रोन, मिसाइल और हवाई हमलों की कार्रवाई की। 10 मई 2025 को दोनों देश सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हुए।

यह भी पढ़ें –POK के लोग भारत में मिलने को तैयार, सीमा के पास जुटे, बोले-हमें भारत का रास्ता दो

यह भी देखें – शांति वाणी पर्व पर भक्ति में डूबा जैन समाज | भगवान का महाअभिषेक, क्षमा और सद्भाव का संदेश

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2