Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि पहले, ज्ञानेश कुमार, एक कार्यरत IAS अधिकारी थे, उनका इस्तेमाल बीजेपी के लिए भर्ती कराने में किया गया। फिर मोदी और शाह ने उन्हें अंपायर बना दिया और भारत के चुनावों में मैच-फिक्सिंग् की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी।
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा..
राहुल गांधी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर दिल्ली में प्रेस काॅंफ्रेंस की थी और उसके बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने देशभर में चुनाव आयोग के विरोध में प्रदर्शन किया।
महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
बता दें, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विपक्ष उन्हें हटाने के लिए तीसरी बार महाभियोग लाने की तैयारी कर रहा है. कई विपक्षी दल इसके लिए हाथ मिला चुके हैं. संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र से पहले विपक्ष लोकसभा और राज्यसभा में नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। वहीं, विवादों के बीच शनिवार को दिल्ली में निर्वाचन सदन में चुनाव आयोग की बैठक हुई. इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें –27 सितंबर से तीन दिन तक बैंककर्मीयों की हड़ताल, RBI ने कहा रविवार को खोलें बैंक
यह भी देखें –निकाय जीत के बाद BJP का पंचायत चुनाव मिशन शुरू | नितिन नवीन ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश | KBP Times



