Mehbooba Mufti : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में विश्वास रखने वाले लोगों से 29 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। महबूबा मुफ्ती एक्स पर किए ट्वीट में कहा, हर उस भारतीय से अपील है जो हमारे विविध देश को एक साथ बांधने वाले लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को महत्व देता है. आइए, हम सब मिलकर उस भारत के लिए अपनी आवाज उठाएं जिसमें हम विश्वास करते हैं. 29 सितंबर को दोपहर 2 से 5 बजे के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर हमारे साथ जुड़ें.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान
महबूबा मुफ्ती के अनुसार हमारे मुल्क के अंदर मस्जिदों, दरगाहों और चर्च को बहुत ही बेदर्दी से तोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, वोटर्स लिस्ट में विपक्ष के सपोटर्स को, खासकर मुस्लिम के नाम गायब किए जाते हैं। इन तमाम जुल्मों के खिलाफ मॉनिटरिंग कमेटी फॉर इंडियन मुस्लिम ने 29 सितंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
An appeal to every Indian who cherishes the democratic and
secular values that bind our diverse nation together. Let us come together and raise our voices for the India we believe in.
Join us at Delhi’s Jantar Mantar on 29 September, from 2–5 PM. pic.twitter.com/LqrMgWgiZ3— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) September 26, 2026
तीन घंटे रहेगा प्रदर्शन
महबूबा मुफ्ती ने बताया कि 29 सितंबर को जंतर-मंतर पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में विश्वास रखने वाले लोगों इसमें शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में शामिल होकर मुल्क की गंगा-जमुनी तहजीब को बचाने में हमारी मदद करें।
यह भी पढ़ें –27 सितंबर से तीन दिन तक बैंककर्मीयों की हड़ताल, RBI ने कहा रविवार को खोलें बैंक
यह भी देखें –निकाय जीत के बाद BJP का पंचायत चुनाव मिशन शुरू | नितिन नवीन ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश | KBP Times



