KBP Times

हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी में उमर खालिद पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग

Umar Khalid documentary in Nalsar

Umar Khalid : हैदराबाद की नालासर यूनिवर्सिटी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। पहले इस यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथी बनाए जाने का विरोध किया जिस पर देश भर में सुर्खियां बनीं। अब इस बार देश के प्रतिष्ठित कानून संस्थान नालसार लॉ यूनिवर्सिटी में दिल्ली दंगे के आरोपी और पूर्व छात्र नेता उमर खालिद पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों के एक समूह ने फिल्म निर्माता ललित वचानी द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री “प्रिजनर नंबर 626710 इज प्रेजेंट” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की। बुधवार 23 सितंबर की शाम को हुई इस स्क्रीनिंग के बाद कैम्पस के भीतर मानवाधिकारों, कानून की निष्पक्ष प्रक्रिया और विचाराधीन कैदियों की लंबी हिरासत को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।

एकजुटता के नाम पर स्क्रीनिंग, सिर्फ छात्रों की थी एंट्री

यह पूरा आयोजन छात्रों द्वारा निजी तौर पर इंडिपेंडेंट लेवल पर रखा गया था, जिसमें केवल यूनिवर्सिटी के छात्र ही शामिल हुए. आयोजक छात्रों का कहना था कि यह स्क्रीनिंग एक एकजुटता का संदेश देने के लिए आयोजित की गई थी. इसका मकसद केवल एक फिल्म दिखाना नहीं, बल्कि देश में विचाराधीन कैदियों की स्थिति, मौलिक अधिकारों, जांच एजेंसियों की जवाबदेही और बिना ट्रायल के सालों तक जेल में बंद रखने जैसे गंभीर कानूनी पहलुओं पर बातचीत का माहौल बनाना था.

स्क्रीनिंग के बाद उठी तीखी बहस

डॉक्यूमेंट्री खत्म होने के बाद छात्रों के बीच एक ओपन डिस्कशन रखा गया. इसमें इस बात पर गहन चर्चा हुई कि किस तरह कानूनी प्रक्रिया में देरी नागरिकों के मौलिक अधिकारों को प्रभावित करती है। छात्रों ने सवाल उठाया कि जब किसी मामले में ट्रायल शुरू होने में ही लंबा वक्त लग जाता है, तो न्याय प्रणाली की विश्वसनीयता पर क्या असर पड़ता है.

कौन हैं उमर खालिद और क्या है यह डॉक्यूमेंट्री?

उमर खालिद जेएनयू (JNU) के पूर्व छात्र नेता हैं, जिन्हें सितंबर 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की कथित साज़िश में शामिल होने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम  के तहत गिरफ्तार किया गया था. वे पिछले 6 सालों से जेल में बंद हैं. ललित वचानी द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री “प्रिजनर नंबर 626710 इज प्रेजेंट” उमर खालिद की गिरफ्तारी, जेल के दिनों और उनके मामले में चल रही कानूनी प्रक्रियाओं पर केंद्रित है. लॉ यूनिवर्सिटी के कैम्पस में इस तरह की स्क्रीनिंग आयोजित होने के बाद यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि नालसार देश के शीर्ष लॉ कॉलेजों में गिना जाता है और यहां के छात्रों द्वारा ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर स्टैंड लेना काफी अहम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें – राजस्थान पंचायत में महिलाएं कागज पर सरपंच जमीन पर पतिदेव का राज!

यह भी देखें –#Jaipur: वनभूमि पर RIICO का कब्जा? खसरा 7/2 पर NGT के आदेश के बाद उठे बड़े सवाल | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2