India Got Gold : भारतीय शूटर्स ने अपने देश को 2 मिनट के अंदर 2 मेडल दिलाए। सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने सुबह 9 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड जीता। फिर 9.02 बजे 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में भारतीय को सिल्वर मिला। भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम फाइनल में पहुंच गई हैं। स्क्वॉश और टेबल टेनिस जैसे खेलों में भी पदक पक्के हुए हैं। इन मेडल्स के सहारे भारत मेडल टैली में 12वें स्थान आ गया है। उसने 2 गोल्ड सहित 19 मेडल जीते हैं।
भारत को दूसरा गोल्ड मिला, शूटिंग में पहला
जापान के नागोया में चल रहे गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड मिला है। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गेम्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। यह मौजूदा एशियन गेम्स में शूटिंग का पहला गोल्ड है। भारतीय निशानेबाज अब तक 10 मेडल दिला चुके हैं। इनमें 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।
गोल्ड मेडल की उम्मीद को झटका
एशियन गेम्स में शुक्रवार को बैडमिंटन से भारत के गोल्ड मेडल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मेंस डबल्स के पहले राउंड से हारकर बाहर हो गई है। इस जोड़ी ने पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड दिलाया था।
गुरिंदरवीर 100 मीटर के फाइनल की रेस बाहर
भारत के गुरिंदरवीर सिंह पुरुषों की 100 मीटर हीट-2 में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 10.32 सेकेंड का समय लिया। ओमान के अल बलुशी ने 10.01 सेकेंड के समय के साथ हीट जीती। पांचवें स्थान पर रहने के कारण गुरिंदरवीर फाइनल की रेस से बाहर हो गए।
बॉक्सिंग- प्रीति को पांग चोल मी से 0-5 से हार मिली
भारत की प्रीति को एशियन गेम्स में उत्तर कोरिया की पांग चोल मी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पांग ने मैच 5-0 से जीत दर्ज की। इस हार के साथ प्रीति का एशियन गेम्स अभियान खत्म हो गया।
वेटलिफ्टिंग- निरुपमा देवी 61 किग्रा में मेडल रेस से बाहर
भारत की निरुपमा देवी ने महिलाओं की 61 किग्रा वेट कैटेगरी में कुल 217 किग्रा वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 93 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 124 किग्रा वजन उठाया। वे मेडल रेस से बाहर हो गई हैं।
यह भी पढ़ें – Asian Games 2026; भारत का मेडल जीतने का सिलसिला जारी, निशानेबाजी में मिला कांस्य, कुल 15 पदक जीते
यह भी देखें –#Jaipur: वनभूमि पर RIICO का कब्जा? खसरा 7/2 पर NGT के आदेश के बाद उठे बड़े सवाल | KBP Times



