Murder : अलवर के बड़ौदामेव में गुरुवार थाने के सामने युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। युवक बाइक का टायर खरीदने बाजार आया था। हत्या से गुस्साए लोग थाने के सामने धरने पर बैठ गए। लोगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की की। गोविंदगढ़, बगड़ का तिराया, रामगढ़, लक्ष्मणगढ़ थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस के अनुसार बड़ा वास निवासी सेकून खान (40) पुत्र नसरू खान अपने गांव के नूर मोहम्मद को बैंक में छोड़कर थाने के सामने से निकल रहा था। इसी दौरान हर्ष मूर्तिकार आया। उसने बाइक सवार सेकून को नीचे गिरा दिया और उसके सिर पर सड़क पर पड़े पत्थर (पट्टी के टुकड़े) से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
लोगों में आक्रोश, रोड जाम किया
घटना से लोगों में आक्रोश है। युवक के परिजन और गांव के लोग अलवर जिला हॉस्पिटल और बड़ौदामेव थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों ने अलवर-भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे गाड़ियों की लंबी लाइन भी लग गई है। लोग पूरे थाने को सस्पेंड और मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। सेकून के तीन बच्चे हैं और वह खेती करता था। पानी की टंकी पर चढ़ गए थे प्रदर्शनकारीरू हत्या के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ता संजय प्रधान और अनिल जोनवाल वन मंत्री संजय शर्मा के घर के सामने पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। पुलिस की समझाइश के बाद वे नीचे उतर गए।
SIT गठित करने की मांग
एसआईटी गठित करने की मांग- सर्व एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष शब्बीर खान ने मामले में तुरंत SIT गठित करने की मांग की है। मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सभी सरकारी योजनाओं में परिजनों को लाभ दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक धरना नहीं उठाया जाएगा।
अस्पताल के बाहर रास्ता जाम करने की तैयारी
जानकारी के अनुसार अलवर जिला अस्पताल के बाहर देर शाम 7 बजे के बाद भी धरना जारी है। अब कुछ ही देर में संगठन के लोग रास्ता जाम करने की तैयारी कर रहे हैं।
जिला अस्पताल के बाहर धरना जारी
अलवर जिला अस्पताल के बाहर लगातार धरना चल रहा है। फिलहाल समाज के लोग अपनी मांगों का एक पत्र लिख रहे हैं। इसके बाद उच्च अधिकारी को अपना मांग पत्र भी सौंपा जाएगा।
पुलिस समझाइश के बाद टंकी से नीचे उतरे लोग
पुलिस की समझाइश के बाद तीनों युवक पानी की टंकी से नीचे उतर गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने उनको आश्वासन दिया कि आपकी मांगें उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। आप नीचे आ जाइए, इसके बाद तीनों युवक टंकी से नीचे उतर गए।
आरोपी को तुरंत पकड़ लिया
एडिशनल एसपी ग्रामीण प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है। जांच के बाद उसके मानसिक हालत का पता चलेगा। आरोपी बड़ौदामेव का ही रहने वाला है, लेकिन काफी सालों से यहां रह नहीं रहा था। कुछ दिन पहले ही वापस आया था। उसका अपने पिता से भी झगड़ा हुआ था। आरोपी के थाने से निकलकर जाने की बात गलत है।
थाने के स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग
युवक की हत्या के बाद तीन जगह धरना दिया जा रहा है। बड़ौदामेव थाने के बाहर, अलवर जिला हॉस्पिटल के बाहर और वन मंत्री संजय शर्मा के घर के सामने पानी की टंकी पर युवक चढ़े हुए हैं। थाने के स्टाफ को सस्पेंड करने और मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की जा रही है। टंकी पर चढ़े युवकों से पुलिस समझाइश कर रही है।
राजस्थान में दादिया से पंचायत चुनाव अभियान शुरू करेंगे नितिन नवीन, दीनदयाल जयंति पर होगा सम्मेलन



