KBP Times

विकसित भारत 2047 के विजन पर PM मोदी की कैबिनेट मिनिस्टर्स से चर्चा, प्रेजेंटेशन, रिव्यू के बाद बनेगा रिपोर्ट कार्ड

PM with Cabinet Ministers

PM Modi with Cabinet Ministers : पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को लेकर कैबिनेट मिनीस्टर्स के साथ पीएम दो दिनों तक चर्चा करेंगे। लोकसभा चुनाव में अभी दो साल बाकी हैं लेकिन केन्द्र में भाजपा सरकार के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी होगी। पीएम मोदी सरकार के मंत्रियों का आज से 2 दिन का चिंतन शिविर शुरू हो गया है। यह 24 सितंबर तक चलेगा। इसमें पीएम मोदी कैबिनेट मिनिस्टर्स की दो दिन क्लास लेंगे। सरकार के एक मंत्री के अनुसार शिविर के पहले दिन हर मिनिस्टर प्रेजेंटेशन देगा। दूसरे दिन रिव्यू होगा। इसकी थीम विकसित भारत 2047 है।

मंत्रियों के कामकाज पर ग्रेडिंग

रिव्यू में ग्रेडिंग दी जाएगी। एक्सीलेंट, गुड, एवरेज, पुअर। एक्सीलेंट से लेकर गुड तक ग्रीन जोन में होंगे। एवरेज और उससे नीचे के मंत्री रेड जोन में आ जाएंगे। मतलब उन्हें संकेत मिल जाएगा की कैबिनेट विस्तार में उनकी कुर्सी खतरे में है। ये रिपोर्ट कार्ड कैबिनेट विस्तार में फेरबदल का आधार बनेगा।

5 साल पहले भी हुई थी ऐसी बैठक

बता दें कि पीएम मोदी सितंबर 2021 में भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद की ऐसी ही बैठक ले चुके हैं। इसमें मंत्रियों के कामकाज, कार्यकुशलता, समय और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल, योजनाओं की निगरानी और शासन सुधार पर चर्चा हुई थी। इसके बाद नवंबर 2021 में 77 मंत्रियों को आठ समूहों में बांटकर अलग-अलग प्रशासनिक विषयों पर काम आगे बढ़ाने की कवायद भी हुई।

प्रेजेंटेशन 4 मुद्दों पर; जेनजी, महिला आरक्षण फोकस

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी कैबिनेट मिनीस्टर्स से पूछेंगे कि जेन जी से तालमेल के लिए अब तक उस मिनिस्टर ने क्या किया। तालमेल का फार्मेट क्या है? उसके इलाके में जेन जी के मुख्य मुद्दे क्या हैं? जेन जी के साथ कितनी बैठकें, चर्चा कीं। जेन जी का बीजेपी को लेकर रुख क्या है? यूजीसी मुद्दे को लेकर जेन जी क्या सोचता है? यह आपके इलाके में कितना प्रभावी रहा। मिनिस्टर को ये भी बताना होगा कि उसके पास इशू को लेकर प्लान क्या है? युवा रोजगार को लेकर क्या सोचते हैं? वो कितना संतुष्ट हैं और कितना असंतुष्ट।

महिलाओं से जुडे मुद्दे पर भी चर्चा

महिला आरक्षणरू इससे जुड़ा संविधान (131वां) संशोधन विधेयक, मोदी सरकार अप्रैल में पास नहीं करवा पाई थी। 2014 के बाद पहली बार था, जब कोई सरकारी बिल वोटिंग के बाद गिर गया था। इस बिल पर चर्चा होगी। इसे कैसे पास करवाना है। सभी मंत्रियों से सुझाव मांगे गए हैं। इसके जरिए 2023 में पास हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम (33ः महिला आरक्षण) को जल्द लागू करना था। इस बिल के पास होने के बाद ही लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर लगभग 850 करने, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करने और आरक्षण लागू करने का प्रावधान होना था।

लाल किले से विकसित भारत 2047 की बात

पीएम मोदी ने पहली बार 76वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2022) पर लाल किला से विकसित भारत 2047 की बात की थी। उन्होंने अगले 25 सालों में भारत को पूरी तरह से विकसित देश बनाने का संकल्प लिया था। इससे पहले 2021 में वरिष्ठ अधिकारियों की 10 टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों ने देश के विकास का जो डेटा जुटाया है, बैठक में उसी के आधार पर आगे की रणनीति बनेगी।

2021 से चल रही है विकसित भारत की तैयारी

विकसित भारत 2047 की तैयारी 2021 से चल रही है। तब सचिवों के 10 सेक्टोरल ग्रुप बनाए गए थे। इन ग्रुप्स को विजन /2047 तैयार करने और कम व लंबे समय की योजनाओं का रोडमैप बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद से अभी तक कैबिनेट ने विकसित भारत के अलग-अलग पहलुओं पर आठ प्रजेंटेशन्स और चर्चाएं की हैं।

मंत्रालयों और नीति आयोग के काम की समीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिविर में सचिवों के समूहों, अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों, कैबिनेट सेक्रेटेरिएट और नीति आयोग के काम को एक साथ रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें –IIT बॉम्बे में छात्र साहिल की मौत मामले में सियासत तेज, राज ठाकरे ने जातिवाद-तनाव को ठहराया जिम्मेदार

यह भी देखें – KBP Times का एक साल बेमिसाल | 1st Anniversary | जयपुर से देश-दुनिया तक खबरों का सफर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

2

2