KBP Times

IIT बॉम्बे में छात्र साहिल की मौत मामले में सियासत तेज, राज ठाकरे ने जातिवाद-तनाव को ठहराया जिम्मेदार

Raaj Thakray

Raaj Thakray : IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की खुदकुशी का मामला इस समय बेहद गरमाया हुआ है. कैंपस में भारी विरोध प्रदर्शन के साथ इसपर सियासत भी तेज हो गई है. इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने साहिल वाकोडे की आत्महत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया. साथ ही शिक्षा प्रणाली में बढ़ते अकादमिक दबाव तथा जातिगत राजनीति की आलोचना की।

बिना जांच के दोषी ठहराना गलत

राज ठाकरे ने बिना जांच पूरी किए छात्र पर परीक्षा में मोबाइल और चैटजीपीटी के इस्तेमाल का आरोप लगाने के लिए प्प्ज् प्रशासन की आलोचना की. ठाकरे ने कहा कि यद्यपि परीक्षा में गड़बड़ी रोकना प्रोफेसरों का कर्तव्य है, लेकिन जांच से पहले किसी छात्र को दोषी ठहराना और दूसरी तरफ जातीय उत्पीड़न के आरोप लगते ही बिना जांच प्रोफेसरों को कसूरवार मान लेना दोनों ही बातें अनुचित हैं।

पूरे मामले को जातिगत दृष्टिकोण से देखा जा रहा

मनसे प्रमुख ने चिंता जताई कि इस पूरी घटना में मुख्य मुद्दा यह होना चाहिए था कि एक नौजवान छात्र को अपना जीवन समाप्त करने पर मजबूर क्यों होना पड़ा, लेकिन इसके बजाय पूरे मामले को जातिगत दृष्टिकोण से देखा जा रहा है. ठाकरे ने कहा कि साल 2000 के बाद से महाराष्ट्र में जातिवाद इस कदर बढ़ गया है कि यह अब IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंच चुका है, जिन्हें पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत का मंदिर कहा था। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षाओं की कड़ी प्रतिस्पर्धा, पढ़ाई का भारी बोझ और कैंपस प्लेसमेंट के तनाव के कारण केवल आईआईटी ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र के युवा डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं. ठाकरे ने छात्रों से शिक्षा व्यवस्था की खामियों के खिलाफ आवाज उठाने और सुधार की मांग करने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं रोकी जा सकें.

‘शिक्षा प्रणाली को ठीक करना ही सच्ची श्रद्धांजलि’

राज ठाकरे नेआईआईटी बॉम्बे के छात्रों की उन मांगों का समर्थन किया जिनमें 24 घंटे मनोरोग विशेषज्ञ (साइकेट्रिस्ट) की उपलब्धता, पारदर्शी शिकायत निवारण प्रणाली और संवेदनशील अनुशासनात्मक प्रक्रियाएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली के दोषों को दूर करना ही साहिल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और अपनी पार्टी की ओर से उसे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह भी पढ़ें –नंदीग्राम उपचुनाव: कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवार को जमानत मिले तो सरकार चुनाव लड़ने दे

यह भी देखें – KBP Times का एक साल बेमिसाल | 1st Anniversary | जयपुर से देश-दुनिया तक खबरों का सफर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

2

2