KBP Times

राजस्थान पंचायत राज चुनाव; जयपुर में 11 महिलाएं प्रधान बनेंगी, SC और OBC को 4-4, ST के पास 3 सीट

Rajasthan Panchayat Raj Chunav

Panchayat Raj : जयपुर में आज पंचायती राज चुनाव में पंचायत समिति प्रधानों, सदस्यों और जिला परिषद सदस्य पद के लिए आरक्षण निर्धारित करने के लिए लॉटरी निकाली जा रही है। सबसे पहले प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। इसमें 11 पद अनारक्षित महिला, एससी महिला, एसटी महिला और ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद के सदस्यों, जयपुर जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान और पंचायत समितियों के सदस्यों के पदों के आरक्षण का निर्धारण और आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। आपको बता दें कि जयपुर जिले में 597 ग्राम पंचायतें है, जबकि 22 पंचायत समितियां हैं।

50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए होगी आरक्षित

कल लॉटरी में जयपुर जिला परिषद के 57 सदस्यों और 22 पंचायत समितियों के प्रधान और 386 पंचायत समिति सदस्यों के पदों का आरक्षण तय होगा। इसमें 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षण रखे जाएंगे।

6 जगहों पर प्रधान के लिए सामान्य महिला

पंचायत समिति प्रधान के लिए गोविंदगढ़, जालसू, चाकसू, दूदू, आमेर, झोटवाड़ा में सामान्य महिला की सीट आई है।

जोबनेर और मौजामाबाद में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

पंचायत समिति प्रधान के लिए जोबनेर और मौजामाबाद में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) की सीट आई है। पंचायत समिति प्रधान के लिए 2 जगह एसटी महिला, अमरसर में एससी महिला
पंचायत समिति प्रधान के लिए 2 जगह रामपुरा डाबरी, कोटखावदा में अनुसूचित जाति (महिला) की सीट आई है। अमरसर में अनुसूचित जनजाति (महिला) की सीट आई है।

बच्चों ने निकाली आरक्षण की पर्ची

जिला परिषद सदस्य की लॉटरी पूरी होने के बाद पंचायत समिति प्रधान की लॉटरी निकाली जा रही है। इस दौरान बच्चों से पर्ची निकलवाई गई।

यह भी पढ़ें –जयपुर में पत्थर की खदान में JCB गिरी, ऑपरेटर की मौत, अवैध खनन को लेकर उठे सवाल

यह भी देखें- KBP Times का एक साल बेमिसाल | 1st Anniversary | जयपुर से देश-दुनिया तक खबरों का सफर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2