Chhatron ki Goonj : इंदौर में कई शर्तो के साथ आखिरकार प्रशासन ने कांग्रेस के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की अनुमति दे दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शनिवार 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए जेन-जी से उनके मुद्दों पर बात करेंगे। राहुल दोपहर 2 बजे इंदौर पहुंचेंगे। शाम साढ़े 5 बजे रीजनल पार्क के सामने ग्राउंड में कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि छात्र शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं और परीक्षा प्रणाली से जुड़े सवाल राहुल गांधी से कर सकेंगे। राहुल गांधी का इंदौर में पहला और देश में 5वां कार्यक्रम है।
दो लाख रजिस्ट्रेशन का दावा
कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए करीब 2 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जबकि प्रशासन को करीब 15 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इस कार्यक्रम को 31 शर्तों के साथ अनुमति दी गई है।
छात्रों पर कांग्रेस का फोकस क्यों?
बता दें कि राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ की शुरुआत कोटा से की क्योंकि देश का बड़ा कोचिंग हब कोटा है, जहां नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाखों छात्र आते हैं। यहां की सलाना फीस 1 लाख से 2 लाख रुपए तक है। कांग्रेस का मानना है कि पिछले 10 साल में कोटा में करीब 170 छात्रों ने आत्महत्याएं कीं। उन्होंने कहा;- कोटा में जो छात्र सुसाइड कर रहे हैं, वे फेल नहीं हैं। यह देश का फेल हुआ सिस्टम है, जो हमारे बच्चों की जान ले रहा है।
कांग्रेस को इस अभियान से चार फायदे
कांग्रेस शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों के जरिए सीधे छात्रों और युवाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था, फीस और नौकरी में देरी जैसे मुद्दों को जोड़कर कांग्रेस शिक्षा से रोजगार तक पूरी व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस की कोशिश है कि छात्र की समस्या सिर्फ परीक्षा या कॉलेज तक सीमित न रहे, बल्कि उसे रोजगार, अर्थव्यवस्था और सरकार की जवाबदेही से जोड़ा जाए।
देश में हर चौथा वोटर जेनजी
चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देश के कुल मतदाताओं में 18-29 साल के वोटरों की हिस्सेदारी 22.78ः थी। यानी लगभग हर 4 में से एक वोटर जेन-जी है।
पीएम का झूठ की गूंज वाला तंज
पीएम मोदी ने पिछले दिनों 3 बार अलग-अलग कार्यक्रमों की स्पीच में झूठ की गूंज का इस्तेमाल किया। हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी का या छात्रों की गूंज नाम नहीं लिया। 1 सितंबर को जीडीपी वृद्धि दर पर मोदी ने वीडियो जारी कर कहा कि जब भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, तब देश के भीतर ही कुछ लोग निराशा के अंधेरे में डूबे हुए हैं और झूठ की गूंज फैलाकर निराशा का माहौल बना रहे हैं। 5 सितंबर को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में मोदी ने कहा-मैं जानता हूं, सच की हुंकार के आगे झूठ की गूंज टिक नहीं सकेगी। उन्होंने हर सरकारी प्रोजेक्ट और सुधार का विरोध करने वालों पर नाराज फूफा का तंज भी कसा। 8 सितंबर को वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के पवेलियन ग्राउंड पर आयोजित युवा सम्मेलन नमो फॉर विकसित भारत में कहा- जो लोग झूठ की गूंज से गुमराह करते हैं, वे आपको हर नुक्कड़ और चौराहे पर मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें –TMC उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप
यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन | 6 कमरों में कॉलेज संचालन पर सवाल | Students Protest



