KBP Times

पंजाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री नवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, ‘आप’ पर लगाया आरोप

Ravneet Bittu

Ravneet Bittu : पंजाब में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू के काफिले पर हमला हुआ है। भाजपा की नशा विरोधी रथ यात्रा शुरू होने से पहले बिट्‌टू अमृतसर से पठानकोट में यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बिट्‌टू ने कहा कि बटाला के पास काफिले को घेरा गया। इसके बाद हमला कर गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। उन पर टमाटर और अंडे फेंके गए।

जेड प्लस की सुरक्षा के बाद भी हमला

पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्‌टू को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। माहौल बिगड़ते देख उनके सुरक्षाकर्मी तुरंत उन्हें एक घर में ले गए। बिट्टू ने आरोप लगाया कि फतेहगढ़ चूड़ियां से आप के हलका इंचार्ज जोबन रंधावा के समर्थकों ने लंगर की आड़ में उन पर हमला किया है। उन्होंने 3 आरोपियों को भी पकड़ा।

सांसद राघव चड्ढा ने दी प्रतिक्रिया

राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी डरी हुई है। घबरा गई है। इसलिए रवनीत बिट्‌टू पर हमला हुआ। सोचिए, एर्क $ सिक्योरिटी वाले और पूर्व मंत्री के साथ ऐसा हो सकता है तो आम आदमी के साथ क्या होता होगा, ये पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर भी दिखाता है।

संदीप पाठक का विरोध कर रहे थे

इस मामले में आप नेता जोबन रंधावा ने कहा कि वह राज्यसभा सांसद संदीप पाठक का विरोध कर रहे थे, जो इसी काफिले में जा रहे थे। बिट्‌टू का विरोध करने का कोई इरादा नहीं था, न ही उन्होंने विरोध किया। संदीप पाठक ने कुछ समय पहले ही आप छोड़कर भाजपा जॉइन की थी।

यह भी पढ़ें –देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

यह भी देखें – झोटवाड़ा में बुलडोजर एक्शन! संजय नगर में मकान टूटा, रोते रहे घरवाले | निगम पर उठे सवाल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Smart Glasses

कई देशों में स्मार्ट चश्मे के गलत इस्तेमाल पर चिंता, फ्रांस में महिलाओं की रिकॉर्डिंग पर जांच

iPhone-18 launch today in India

iPhone-18 के लिए युवाओं में जबरदस्त क्रेज, सोन सूद बोले-समाज सुधार के लिए लाईन में लगें

Mamta Banarji

TMC उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

Blast near masjid in pakistan

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत, 50 घायल

Iran-America Relations

ईरान के राष्ट्रपति UN बैठक में शामिल होने जाएंगे अमेरिका

TMC symbol and sign

ममता बनर्जी को पार्टी का नाम ‘ममता TMC’ और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चिन्ह मिला, बागी गुट को ‘डेमोक्रेटिक TMC’ और ‘लिफाफा’

Supreme Court and NTA

सुप्रीम कोर्ट के जज जांचेंगे NEET परीक्षा सिस्टम, जाएंगे NTA ऑफिस

Ravneet Bittu

पंजाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री नवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, ‘आप’ पर लगाया आरोप

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

2

2