KBP Times

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

PM Modi Bithday

PM Modi Birthday : पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा देशभर में सेवा-संकल्प अभियान चला रही है। इसके के तहत कई राज्यों में कार्यक्रम हो रहे हैं। राजस्थान में जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड सहित अनेक नेताओं और महिलाओं ने दीप जलाए और रंगोली बनाई। जयपुर के कई मदिरों में दीप जलाए गए। अजमेर जिले के पुष्कर में सैंड आर्टिस्ट ने पीएम मोदी का सैंड आर्ट बनाया।

गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

गुजरात के बडनगर से यूपी के बनारस तक बाईक रैली निकाली गई। गृह मंत्री अमित शाह ने बडनगर से बाईक रैली को हरी झंडी दिखाई। वाराणसी में बाइकर्स को लड्डू बांटे गए। मध्य प्रदेश में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सबसे बड़ा आयोजन उज्जैन में है, जहां शिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख जबकि मकानों-दुकानों में 10 लाख दीपक जलाए गए।

पीएम मोदी के नाम पर पूजा

उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना घाट पर पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा और आरती कराई। मोदी के जन्मदिन पर पूरे बिहार में 21 लाख दीये जलाए गए। गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के वडनगर में कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में हैं। उन्होंने मोदी के जन्मस्थान वडनगर से वाराणसी तक करीब 1300 किमी की बाइक रैली रवाना की। वाराणसी से भी वडनगर के लिए बाइक रैली शुरू हुई।

बंगाल में बदलाव में महिलाओं की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि 4 मई को बंगाल के लोगों ने बदलाव का रास्ता चुना। इस बदलाव में बंगाल की माताओं और बहनों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। मोदी ने कहा कि महिलाओं ने लंबे समय तक कई परेशानियां झेली हैं और कई सुविधाओं का इंतजार किया है। इसलिए नई सरकार की प्राथमिकता महिलाओं की जिंदगी आसान बनाना और उनकी सुविधाएं बढ़ाना है।

बाइकर्स को लड्डू बांटे

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के ब्ड चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और डवै पंकज चौधरी ने वाराणसी में बाइकर्स को लड्डू बांटे। ये वाराणसी से वडनगर जाएंगे और PM की 25 साल की सेवा का संदेश फैलाएंगे।

यह भी पढ़ें –UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

यह भी देखें – राजस्थान निकाय चुनाव: 2028 की सियासी किताब खुली! BJP आगे, कांग्रेस पीछे | निर्दलीय गेमचेंजर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

UPI payment

UPI पेमेंट से MDR पर व्यापारियों में चिंता, कम मार्जिन वाले कारोबार को नुकसान

Kissan Mahapanchayat

ईसरदा बांध परियोजना को लेकर कोडियाई में किसान महापंचायत, खुली नहर की जगह पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू सरकार से कहा-हिन्दी भाषा को लेकर सोच में लाएं बदलाव

Akhilesh Yadav Statement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी का वादा, मंदिर भी बनवाएंगे

IIFA Awards in abu dhabi

अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम

SI Re-Exam by RPSC

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

Re-Polling Result

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

AI Technology

AI को लेकर बहस तेज; विकास की रफ्तार तेज रखी जाए या धीमी लेकिन हो इंसानी कंट्रोल

2

2