KBP Times

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

India-Afghanistan cricket match

India-Afghanistan : भारत ने अफगानिस्तान के साथ तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेलते हुए दूसरे मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। मैच जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज भी जीत ली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में मैच में फिफ्टी लगाने वाले भारतीय ओपनर संजू सैमसन बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल मैचों में हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बन गए। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 10वां टी-20 मैच जीता। यह भारत का किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 जीत का रिकॉर्ड है।

भारत 7 विकेट से जीता

भारत ने दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अफगानिस्तान के 159/8 के जवाब में भारत ने 14.5 ओवर में 163/3 बनाकर टारगेट हासिल किया। संजू सैमसन ने 57 रन की पारी खेली।

संजू सैमसन ने 22 गेंदो में बनाए 57 रन

भारत के लिए संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों पर 39 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। ईशान किशन ने नाबाद 38 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने 3 विकेट लिए। इससे पहले अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 37, राशिद खान ने 28 और मोहम्मद नबी ने 20 रन बनाए। भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले।

भारत से लगातार 10वां टी-20 हारा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 मैच हारने वाली टीम बन गई है। अफगानिस्तान ने 2010 से 2026 के बीच भारत के खिलाफ लगातार 10 मैच गंवाए हैं।

नबी 2,500 रन और 100 विकेट पूरा करने वाले पहले अफगान

मोहम्मद नबी टी-20 इंटरनेशनल में 2,500 रन बनाने और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले अफगान क्रिकेटर भी हैं। उनके नाम 2,501 रन और 111 विकेट हैं।

यह भी पढ़ें –Junior Asia Cup; भारतीय महिला हॉकी टीम की सबसे बड़ी जीत, पाकिस्तान को 19-0 से हराया

यह भी देखें – राजस्थान निकाय चुनाव: 2028 की सियासी किताब खुली! BJP आगे, कांग्रेस पीछे | निर्दलीय गेमचेंजर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2