KBP Times

BRICS समिट में हिस्सा लेने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

Russia President Putin

Russia President Putin : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का प्लेन रात करीब 3 बजे नई दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पुतिन का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ। रूसी राष्ट्रपति दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में ठहरे हैं।

मोदी-पुतिन की मुलाकात

BRICS से पहले आज प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की बैठक होगी। इसमें एफ-57 फाइटर जेट और अपडेटेड ब्रह्मोस समेत कई डिफेंस डील पर चर्चा हो सकती है। रूस भारत को फाइटर जेट की बिक्री के साथ भारत में इसका उत्पादन और जरूरी तकनीक साझा करने की पेशकश पहले ही कर चुका है। भारत चाहता है कि इस डील से उसे ऐसी तकनीक मिले, जिसका इस्तेमाल आगे स्वदेशी लड़ाकू विमान बनाने में भी किया जा सके।

पुतिन से पहले उनकी बख्तरबंद कार पहुंची

ब्रिक्स समिट में शामिल हो रहे दुनिया के 2 बड़े नेताओं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के काफिले सबसे बड़े होंगे। गुरुवार को जेवर एयरपोर्ट पर 3 रूसी ट्रांसपोर्ट विमान के जरिए पुतिन का काफिला और ऑरस सीनेट बख्तरबंद लिमोजिन भी भारत पहुंची। पुतिन के साथ भारत आने वाला ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ विमान चलता-फिरता राष्ट्रपति कमांड सेंटर है। दिल्ली में पुतिन की अंदरूनी सुरक्षा एफएसओ संभालेगी, जबकि भारतीय एजेंसियां बाहरी घेरा रखेंगी। उन्हें दिए जाने वाले खाने की अलग जांच होगी। रूस अपने रसोइयों का इस्तेमाल करेगा। इससे पहले, रूस की दूसरी स्पेशल फ्लाइट राजनयिकों के साथ दिल्ली पहुंची। पहले डिप्टी डेनिस मंटुरोव भी भारत पहुंच चुके हैं।

ईरानी राष्ट्रपति से भी पीएम मोदी की बैठक

पीएम मोदी आज ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियान से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। पजेशकियान शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। यह आठ साल बाद किसी ईरानी राष्ट्रपति की भारत यात्रा है। दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इससे पहले 31 अगस्त को एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और पजेशकियान की मुलाकात हुई थी। तब दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों, पश्चिम एशिया की स्थिति और क्षेत्र में शांति व स्थिरता के लिए संवाद एवं कूटनीति की जरूरत पर चर्चा की थी।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

Cancer Patients

देश में कैंसर के मरीजों को राहत; 80 हजार रुपये का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, 543 दवाओं के दाम घटे

2

2