KBP Times

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO जीतेंद्र मिश्रा पत्रकारों के सवालों पर भड़के, बोले, ” …दुबारा यहां नहीं आने दूंगा “

CEO Jitendr Mishra

CEO Jitendr Mishra : अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले सीईओ मीडियाकर्मियों से पहले ही दिन भड़क गए। अयोध्या में ट्रस्ट की मीटिंग में जाने समय मीडियाकर्मियों ने जब जितेन्द्र मिश्रा से सवाल करना शुरु किया तो वो एकदम भडक गए और बोले, मैं आप सबके चेहरे पहचान रहा हूं, यहां दुबारा आने नहीं दूंगा। यह सुनते ही मीडियकर्मियों में गुस्से की लहर दौड गई और उन्होने मिश्रा के आगे से अपने माइक आईडी हटा दिए। इस पूरे घटनाक्रम का विडियो वायरल हो गया। हालांकि इससे पहले जितेन्द्र मिश्रा ने अयोध्या के हवाई अड्डे पर एक न्यूज एजेंसी से बात की थी।

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में हुए शामिल

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ जीतेंद्र मिश्रा ट्रस्ट के सदस्यों के साथ पहली बैठक में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। यह बैठक राम मंदिर की देखरेख करने वाले ट्रस्ट के जारी प्रशासनिक पुनर्गठन के बीच हुई. रामघाट स्थित ट्रस्ट के श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में आयोजित बैठक मुख्य रूप से परिचयात्मक थी। मिश्रा ने इस दौरान ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात की. उन्हें मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्थाओं और ट्रस्ट के कामकाज के बारे में जानकारी दी गई।

मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में ठहरे

मीडिया सूत्रों के अनुसार मिश्रा फिलहाल मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में ठहरे हुए हैं और उनके दिन में ट्रस्ट की कुछ अन्य बैठकों में शामिल होने की उम्मीद है. ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी वायु कमान का नेतृत्व करने वाले 62 वर्षीय पूर्व एयर मार्शल आज सुबह विमान से दिल्ली से अयोध्या पहुंचे. उन्होंने राम मंदिर जाकर रामलला की पूजा भी की।

यह भी पढ़ें –ब्रिटेन में RSS प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध, UK के संगठनों ने मेयर को लिखा पत्र

यह भी देखें – निकाय चुनाव से पहले BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! वार्ड 13 में दिया कुमारी ने संभाली प्रचार की कमान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2