RSS Chief Mohan Bhagwat : राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका और कनाडा के बाद इस समय ब्रिटेन के दौरे पर हैं लेकिन ब्रिटेन में भी उनका विरोध शुरू हो गया है। कई संगठनों ने भागवत के लंदन में होने वाले कार्यक्रम का विरोध करते हुए मेयर से अपील की है कि आरएसएस के शहर में प्रोग्राम को समर्थन ना दिया जाए। भागवत को अमेरिका और कनाडा दौरे पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।
यूके की 15 सिविल सोसाइटी संगठनों ने जताया विरोध
यूके के 15 सिविल सोसाइटी संगठनों और कई लोगों ने लंदन के मेयर सादिक खान को पत्र लिखा है। इसमें मांग की गई है कि मोहन भागवत के दौरे पर ग्रेटर लंदन अथॉरिटी की किसी जगह को आरएसएस के कार्यक्रम के लिए उपलब्ध ना कराया जाए। पत्र में विरोध की वजह आरएसएस का तानाशाही सैन्यवादी समूह और फासीवाद प्रवृति होना बताया गया है।
RSS पर उठाए कई सवाल
जानकारी के अनुसार सिविल सोसायटी और दूसरे संगठनों ने अपने पत्र में मेयर सादिक खान से यह पुष्टि करने का आग्रह किया है कि उनके ऑफिस का कोई भी प्रतिनिधि RSS से जुड़े किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। अमेरिका और कनाडा का दौरा करने के बाद मोहन भागवत बुधवार को यूके पहुंचे हैं, जहां वह 7 सितंबर तक रहेंगे और कई कार्यक्रमों शामिल होंगे।
गुजरात दंगों का हवाला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोहन भागवत के दौरे का विरोध करने वले समूहों ने पत्र में 2002 के गुजरात दंगों में आरएसएस की कथित भूमिका पर उस समय ब्रिटिश उच्चायोग की एक रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। पत्र में RSS को भेदभाव बढ़ाने और धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाला ऐसा समूह कहा है, जिसके काम यूके के मूल्यों के खिलाफ हैं।
इन संगठनों ने लिखी चिट्ठी
जानकारी के अनुसार लंदन मेयर को पत्र लिखने वाले सिविल सोसाइटी समूहों में हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स, यूके-इंडियन मुस्लिम काउंसिल, इंडिया लेबर सॉलिडैरिटी और साउथ एशिया सॉलिडैरिटी ग्रुप जैसे संगठन शामिल हैं। लंदन के मेयर सादिक खान के ऑफिस की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई सफाई या बयान नहीं आया है।
अमेरिका में 60 संगठनों ने किया था विरोध
बता दें कि अमेरिका के दौरे पर भी भागवत का विरोध देखने को मिला था। अमेरिका में करीब 60 संगठनों ने आरएसएस प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उनके कार्यक्रम के विरोध में खुद न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी आ गए थे। कई दूसरे लिबरल नेताओं ने भी मोहन भागवत के अमेरिका में कार्यक्रम पर एतराज जताया था।
यह भी पढ़ें –अमेरिका में ट्रंप की तस्वीर वाला एक डॉलर का सिक्का जारी, तीन घंटे में हुआ आउट ऑफ स्टॉक
यह भी देखें – निकाय चुनाव से पहले BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! वार्ड 13 में दिया कुमारी ने संभाली प्रचार की कमान



