Swara Bhaskar : अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बयान चर्चा और विवाद का विषय बन जाते हैं। ताजा मामला संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर दिए गए बयान का उठा है। स्वरा भास्कर के बयान पर एक बार फिर बवाल मच गया है. स्वरा के एक वीडियो क्लिप पर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली दूसरी महिलाओं को कायर बताया। स्वरा के इस बयान से एक बार फिर राजपूत करणी सेना ने उनकी आलोचना की है। राज इस पर स्वरा भास्कर ने अपनी तरफ से बयान पर सफाई भी दी, लेकिन विवाद थमने के नाम नहीं ले रहा।
स्वरा पर फूटा करणी सेना का गुस्सा
राजस्थान में करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ ने स्वरा को उनके विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी स्वरा पर निशाना साधा है। करणी सेना महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ ने फिल्म पद्मावत और जौहर प्रथा पर स्वरा भास्कर के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. राठौड़ ने कहा कि स्वरा को अपनी भाषा में सुधार करना चाहिए. उन्होंने सनातन परंपराओं और राजपूत महिलाओं के त्याग पर की गई एक्ट्रेस की टिप्पणियों का विरोध किया है। कीर्ति राठौड़ ने कहा कि किसी को भी सनातन परंपराओं या राजपूत महिलाओं के त्याग और शौर्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि जौहर की प्रथा को उस दौर के इतिहास और परिस्थितियों के कॉन्टैक्स्ट में समझा जाना चाहिए। कीर्ति राठौड़ ने यह भी कहा कि जौहर की कोई भी आलोचना ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए. उनका कहना है कि करणी सेना ऐसे किसी भी बयान का विरोध करती है, जिसे वो राजपूत महिलाओं के त्याग के प्रति अपमानजनक मानती है. उन्होंने यह भी साफ किया कि संगठन राजपूत महिलाओं के बलिदान के बारे में की गई किसी भी अपमानजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि क्षत्राणियों के शौर्य और बलिदान को कायरता कहने से पहले स्वरा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
स्वरा पर भड़के शहजाद पूनावाला
दूसरी ओर बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने स्वरा के बयान पर विरोध जताते हुए कहा- हमें ऐसा कहने का मौका मत दो कि बस करो. कभी-कभी आप खुद को अपने सबसे बड़े नेता राहुल गांधी से भी ज्यादा नासमझ और अक्षम साबित कर देती हैं. आप जैसा बेवकूफ इंसान ही 2026 के मॉडर्न नेशन की तुलना 1303 के घिरे हुए चित्तौड़ से कर सकता है, जहां महिलाओं को बंदी बनाए जाने, दासी बनने और यौन हिंसा का खतरा होता था.
यह है पूरा मामला
दरअसल, स्वरा भास्कर ने साल 2018 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म श्पद्मावत’ के जौहर सीन पर सवाल उठाए थे. स्वरा ने कहा था कि फिल्म के क्लाइमैक्स में दिखाए गए 800 महिलाओं के जौहर की कहानी देखकर वो परेशान हो गई थीं. स्वरा का कहना था कि रेप सर्वाइवर पर इसका गलत संदेश जा सकता है. एक्ट्रेस का ये भी कहना था कि उन्हें इस बात का डर था कि कहीं ऐसी कहानी महिलाओं को यह महसूस न करा दे कि उनके साथ यौन हिंसा होने पर उनकी जिंदगी खत्म हो जाती है या उन्हें अपनी इज्जत बचाने के लिए अपनी जान देनी चाहिए। स्वरा का बयान देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसपर दावा किया गया कि स्वरा ने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली दूसरी महिलाओं को श्कायरश् कहा है. स्वरा के इसी बयान पर बवाल मचा हुआ है।
स्वरा ने दी सफाई
स्वरा ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. स्वरा बोलीं- मैं साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि मैंने ऐसा नहीं कहा कि रानी पद्मावती कायर थीं या महल की दूसरी रानियां और औरतें, जिन्होंने जौहर किया था वो कायर थीं।
यह भी पढ़ें – राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, तीन नए ट्रस्टियों के नामों की भी घोषणा
यह भी देखें –जयपुर निकाय चुनाव 2026: वार्ड 47 में जनता नाराज! सीवर-सड़क की समस्या से परेशान लोग |



