KBP Times

जयपुर पुलिस ने किया अलर्ट, नकली नोट का संदेह होने पर बैंक में कराएं जांच

Jaipur Police

Jaipur Police : राजस्थान की राजधानी जयपुर में आगामी नगर निकाय चुनाव में नकली नोट खपाने की साजिश और जाली नोटों क अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जाली नोटों के इंटरनेशनल गिरोह का खुलासा होने के बाद जयपुर पुलिस ने आमजन को नकली करेंसी को लेकर अलर्ट किया है। पुलिस ने लोगों को जाली और असली नोट की पहचान करने के तरीके बताते हुए जरूरी गाइडलाइन जारी की है। पुलिस के अनुसार नकली जाली नोटों की क्वालिटी अलग-अलग स्तर की हो सकती है। इसलिए यदि नोट को लेकर संदेह है तो उसे आगे चलाने के बजाय बैंक में जाकर जांच कराना ज्यादा सुरक्षित है।

संदेह हो तो बैंक में कराएं जांच

पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कोई करेंसी नोट नकली जैसा प्रतीत होता है तो उसे बाजार में चलाने की कोशिश न करें। नोट को किसी बैंक में ले जाकर उसकी जांच कराई जा सकती है। इससे नकली नोट को आगे चलाने से बचा जा सकता है और अनजाने में परेशानी में पड़ने की संभावना भी कम होगी। संदिग्ध नोट की जांच के लिए अल्ट्रावॉयलेट लाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूवी मशीन से नोट पर मौजूद सुरक्षा फीचर्स की जांच की जाती है। इसके अलावा नोट के वॉटरमार्क, प्रिंटिंग और कागज की गुणवत्ता को भी ध्यान से देखना चाहिए।

जयपुर में पकड़े गए 4 लाख 30 हजार 500 रुपये के नकली नोट

दरअसल, बजाज नगर थाना पुलिस और सीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए जाली नोटों के अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 4 लाख 30 हजार 500 रुपए के 500 नकली नोट बरामद किए गए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि जाली नोटों की यह खेप बांग्लादेश से जयपुर पहुंची थी। इन नकली नोटों को आगामी नगर निकाय चुनाव के दौरान खपाने की तैयारी थी।

यह भी पढ़ें –Ex CM गहलोत बोले- सोनिया गांधी की किताब का प्रकाशन के पीछे कोई ना कोई दबाव

यह भी देखें –जयपुर वार्ड 133 में बदहाल सड़क से जनता परेशान | विधायक से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2