Raksha Bandhan 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को अपने आवास 7,लोक कल्याण मार्ग में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ हंसी-मजाक, हाई-फाइव और बातचीत की. पीएम मोदी ने बच्चों के साथ विशेष रक्षा बंधन समारोह की झलकियां भी शेयर की है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 7,लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन समारोह के कुछ यादगार पल. यह पावन पर्व स्नेह,प्रेम और आपसी सद्भाव के बंधन को और मजबूत करे. रक्षाबंधन का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए.
PM मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें वे छात्राओं के साथ हाई फाइव करते और हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं.
स्कूली छात्राओं के साथ पीएम मोदी की कुछ खास तस्वीरें…








यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर खत्म हुआ कंगना-रामदेव विवाद, BJP सांसद ने योगगुरु को बताया बड़ा भाई, कहा- भूल-चूक माफ



