KBP Times

पहाड़ हादसे में नया खुलासा, iPhone की नहीं, माता-पिता के बीच सुलह की थी ख्वाहिश

Kunal Tragedy

Kunal Tragedy : माता-पिता में मनमुटाव, आपसी विवाद, तलाक जैसे हालात हों तो बच्चों पर क्या असर होगा यह अपनी जिद में अडे मां-बाप नहीं सोचते। जो पढे लिखे अभिभावक समझते भी हैं तो नजरअंदाज कर देते हैं और सोचते हैं कि वो अपने आप परिस्थिती संभाल लेंगे। बच्चे जब किशोर अवस्था में हों तो वो समझते हैं कि हमारे पैरेंट्स के बीच क्या चल रहा है और जो ज्यादा समझदार हों तो मिलाने के प्रयासों में जुट जाते हैं। ऐसे ही महाराष्ट्र में कुणाल ने कोशिश की थी लेकिन दुर्भाग्यवश ना कुणाल रहा ना उसके माता-पिता। पता चला है कि कुणाल की ख्वाहिश आईफोन दिलाने की नहीं बल्कि अपने माता-पिता के बीच सुलह कराने और साथ रहने की थी।

हादसे में मौसी ने किया नया खुलासा

पहाड़ से गिरकर हादसे में पिता-बेटे और मां की मौत को लेकर कुणाल की मौसी ने नया खुलासा हुआ है। पहले सामने आया था कि बेटे कुणाल ने आईफोन के लिए आत्महत्या की थी। लेकिन कुणाल की मौसी पल्लवी ने इससे इनकार किया। पल्लवी ने कहा कि यह घटना मोबाइल फोन से जुड़ी नहीं थी। लोगों को ऐसी अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। लोग कुछ नहीं जानते। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुणाल चाहता था कि उसके पैरेंट्स साथ रहें। मामले की जांच कर रहे डीसीपी पंकज अतुलकर ने बताया कि परिवार में पिछले दो-तीन महीने से विवाद चल रहा था, जिसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

मां ने यूट्यूब पर किया वीडियो पोस्ट

जानकारी के अनुसार कुणाल की मां संगीता के यूट्यूब पर 29,000 से अधिक फॉलोअर्स थे। उन्होंने अपने बेटे के साथ छोटे व्लॉग भी पोस्ट किए थे। 21 अगस्त को बेटे के साथ जान गंवाने वाली मां संगीता चांदगुडे ने हादसे से एक दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर रिश्तों और प्यार की अहमियत को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा था- जो व्यक्ति प्यार को महत्व नहीं देता, उसके लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है।

कुणाल के परिवार में विवाद

जानकारी के अनुसार संगीता के मायके वालों के मुताबिक कुणाल के पिता मुरलीधर और संगीता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसमें संपत्ति से जुड़े विवाद भी शामिल थे। कुणाल चाहता था कि दोनों के बीच मतभेद खत्म हों। दूसरी ओर पिता के परिवार ने अलग कहानी बताई है जिसके मुताबिक मुरलीधर की बहन शोभा के अनुसार मुरलीधर और संगीता ने 22 साल पहले लव मैरिज की थाी। मुरलीधर के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे और शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। संगीता को ससुराल वालों ने कभी एक्सेप्ट नहीं किया।

यह भी पढ़ें –iPhone की जिद ने माता-पिता को किया बेबस और परिवार खत्म, एक दर्दनाक घटना

यह भी देखें – रामनगर कॉलोनी बदहाल! गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से परेशान लोग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2