KBP Times

“हम पीछे हटने वाले लोग नहीं…” CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका की सरकार को चेतावनी

Ashutosh Ranka

CJP Ashutosh Ranka: राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू इलाके के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में भैंसों के तबले (बाड़े) में चल रहे राजकीय प्राथमिक स्कूल के बच्चों को प्रशासन ने आखिरकार दूसरे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है. बीते शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता निरीक्षण करने पहुंचे थे जिसके बाद बड़ा बवाल हुआ था. सीजेपी के कार्यकर्ताओं पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था. जिसके बाद भैंसों के तबेले में चल रही स्कूल की स्टोरी पूरे देश में वायरल हुई. इस फजीहत के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आए और शनिवार को स्कूली बच्चों को गांव के ही एक अन्य भवन में शिफ्ट किया गया. जिसके बाद आज रविवार को CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका की प्रतिक्रिया आई है.

“हमने भी गुंडागर्दी की है तो हमें गिरफ्तार करें”
जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान आशुतोष रांका से पूछा गया कि स्कूल अब दूसरी जगह शिफ्ट हो गया है क्या इसके बाद भी आंदोलन जारी रहेगा, इसपर उन्होंने कहा कि यही तो हमारी मांग थी, हम वहां वोट मांगने तो नहीं गए थे, हम तो सिर्फ यही चाह रहे थे कि भैंसों के तबले में हमारे बच्चे न पढ़े. सरकार ने अब वो बात मान ली है तो वो मामला खत्म हो गया. लेकिन अब सरकार जिन लोगों ने गुंडागर्दी की और हिंसा भड़काई उन्हें गिरफ्तार करें. हमने जो FIR दर्ज कराई हैं, उन पर कार्रवाई करें. अगर आपको लगता है कि हमने भी गुंडागर्दी की है तो हमें भी गिरफ्तार करें. लेकिन इसके लिए आपको सबूत चाहिए होंगे. हमारे पास सबूत हैं जो हमने सबके सामने रखे हैं. इसलिए, जिन्होंने गुंडागर्दी और हिंसा की है, उन्हें गिरफ्तार करें.

“हम पीछे हटने वाले लोग नहीं हैं”
CJP प्रवक्ता ने आगे कहा कि हम सरकार से फिर कहते हैं, अपनी प्रतिबद्धता दिखाएं और राजस्थान के सभी स्कूलों को ठीक करने पर ध्यान दें. आप सिर्फ़ दिखावे और हिंसा में समय बर्बाद करेंगे. आपको देश भर में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. उस दिन जो घटना हुई, उसकी कोई ज़रूरत नहीं थी. इसलिए, मैं आपसे फिर गुज़ारिश करता हूं. स्कूलों को बेहतर बनाने पर ध्यान दें. इसी से हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा.हमारी दो मांगें थीं, एक तो स्कूलों को ठीक करना और दूसरी हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई और गिरफ्तारी. एक मांग पूरी हो गई है और दूसरी अब सरकार के पाले में है.सरकार जितनी जल्दी कार्रवाई करेगी, हम उतनी ही जल्दी यह मामला खत्म कर देंगे. अगर सरकार को लगता है कि हम पीछे हट जाएंगे, तो मैं फिर दोहराता हूं कि हम पीछे हटने वाले लोग नहीं हैं. आपने जंतर-मंतर पर हमारा अनुभव देखा ही है.

यह भी पढ़ें: सज्जन कुमार को हीरो बताने पर सिख समाज नाराज़, पीड़ित परिवारों का राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sugar Price Hike India

चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- एथेनॉल बनाने में गन्ना यूज़…

Vande Mataram Controversy

“देश को बांटने की साजिश…” वंदे मातरम को लेकर शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर साधा निशाना

National Space Day 2026

“रिस्क लेने वाले को भरोसा रहता…” स्पेस स्टार्टअप्स के CEO-फाउंडर्स से बातचीत के दौरान बोले PM मोदी

Ashutosh Ranka

“हम पीछे हटने वाले लोग नहीं…” CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका की सरकार को चेतावनी

Medical institute in jaipur

जयपुर में एक और निजी मेडिकल इंस्टीट्यूट का शिलान्यास, इलाज और रिसर्च पर फोकस

lifght off exam cancelled

जयपुर में NTA के आयुर्वेदिक PG एंट्रेंस Exam में बिजली गुल, हुआ हंगामा, परीक्षा रद्द

tragedy for a family

iPhone की जिद ने माता-पिता को किया बेबस और परिवार खत्म, एक दर्दनाक घटना

NHM chargesheet

NHM घोटाला: आईएएस नीरज के.पवन समेत 5 के खिलाफ चार्जशीट पेश

Helicopter Viral Video

कांवड़ियों पर फूल बरसाने आया हेलीकॉप्टर, तेज हवा से बिगड़ा लोगों का संतुलन, VIDEO वायरल

2

2