KBP Times

UCC को लेकर मुस्लिम समाज की चिंताएं, अशोक गहलोत से मिले उलेमा और प्रतिनिधि

Ex CM Ashok Gehlot

Ashok Gehlot : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जयपुर स्थित आवास पर शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उलेमाओं, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) से जुड़ी मुस्लिम समाज की चिंताओं सहित पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

UCC को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने रखीं चिंताएं

प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित UCC बिल को लेकर मुस्लिम समाज की आशंकाओं और चिंताओं से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत कराया। उलेमाओं और समाज के प्रतिनिधियों ने संविधान, धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों के संदर्भ में अपनी बात रखते हुए मांग की कि कानून से जुड़े किसी भी फैसले में सभी समुदायों की भावनाओं और अधिकारों का ध्यान रखा जाए। बैठक का संयोजन राजस्थान जमीयत उलमा-ए-हिन्द के प्रदेश महासचिव मौलाना अब्दुल वाहिद खत्री ने किया।

मस्जिद, दरगाह और मदरसों से जुड़े मामलों पर भी चर्चा

प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों को हटाए जाने से जुड़े मामलों को भी गहलोत के सामने रखा। प्रतिनिधियों ने इन कार्रवाइयों को लेकर समाज की आशंकाओं, भावनाओं और मांगों की जानकारी दी तथा इन मामलों में उचित हस्तक्षेप की मांग की।

“समाज की चिंताओं को उचित मंच तक पहुंचाएंगे”

अशोक गहलोत ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों के सम्मान तथा अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उठाए गए विषयों पर पार्टी स्तर पर भी चर्चा की जाएगी और समाज की चिंताओं को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा। गहलोत ने संविधान की रक्षा, धार्मिक सद्भाव और सभी वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाने को कांग्रेस की प्रतिबद्धता बताया।

कई विधायक और कांग्रेस नेता रहे मौजूद

बैठक में अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एम.डी. चोपदार, विधायक जाकिर गैसावत, विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी और बाड़मेर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान मौजूद रहे। इसके अलावा जमीयत उलमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कारी मोहम्मद अमीन, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मौलाना हबीबुल्लाह कासमी, प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज मंजूर अली खान, मौलाना यूनुस कासमी सहित प्रदेश के 27 जिलों के जिलाध्यक्ष, उलेमा, कांग्रेस नेता और मुस्लिम समाज के कई प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।

संविधान और अधिकारों की रक्षा पर रहा जोर

बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान, संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा और प्रत्येक वर्ग की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि UCC सहित अन्य मुद्दों पर उनकी चिंताओं को राजनीतिक और संवैधानिक स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -निकाय चुनाव 2026: जातीय गणित के बीच मतदाता की पसंद कहां ,आरक्षण की लॉटरी के बाद बड़ा सवाल ?

यह भी देखें – “इस बार पार्षद को जूतों की माला…” वार्ड 12 में फूटा गुस्सा, चुनाव बहिष्कार का ऐलान | Jaipur News

ताजा खबरें

ताजा खबरें

tragedy for a family

iPhone की जिद ने माता-पिता को किया बेबस और परिवार खत्म, एक दर्दनाक घटना

NHM chargesheet

NHM घोटाला: आईएएस नीरज के.पवन समेत 5 के खिलाफ चार्जशीट पेश

Helicopter Viral Video

कांवड़ियों पर फूल बरसाने आया हेलीकॉप्टर, तेज हवा से बिगड़ा लोगों का संतुलन, VIDEO वायरल

India Pakistan Relations

‘भारत पानी को हथियार बना सकता है’… सिंधु जल संधि पर पाकिस्तानी मंत्री ने जताई चिंता

sikh protest in delhi

सज्जन कुमार को हीरो बताने पर सिख समाज नाराज़, पीड़ित परिवारों का राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन

Sambit Patra

वंदे मातरम् विवाद पर संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला, कहा- राष्ट्रभक्ति का लिबास हट चुका…

Ex CM Ashok Gehlot

UCC को लेकर मुस्लिम समाज की चिंताएं, अशोक गहलोत से मिले उलेमा और प्रतिनिधि

Actor Arjun Rampal

एक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की शादी, रिलेशनशिप से हैं दो बेटे

India-shrilanka

भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को दूसरा टेस्ट मैच, भारतीय कप्तान गिल के पास 3 हजार रन पूरे करने का मौका

2

2