KBP Times

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Physical Activities

Physical Activity : आज की जिंदगी में हमारा ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठना, घर पर मोबाइल चलाना और छोटी दूरी के लिए भी गाड़ी का इस्तेमाल करना अब आम हो गया है. लेकिन शरीर को लगातार कम एक्टिव रखना सेहत के लिए परेशानी बढ़ा सकता है. इसी बीच एक नई स्टडी ने रोजाना की छोटी-छोटी फिजिकल एक्टिविटी को लेकर उम्मीद जगाई है. एक रिसर्च में करीब 60,000 लोगों के डेटा का अध्ययन किया गया. इसमें यह समझने की कोशिश की गई कि रोजमर्रा की छोटी लेकिन तेज फिजिकल एक्टिविटी का कैंसर के जोखिम से क्या संबंध है.

सिर्फ 3 मिनट की तेज एक्टिविटी पर भी ध्यान

स्टडी के मुताबिक, घंटो जिम में पसीना बहाने से बेहतर है कि रोजाना थोड़ी देर की एक्टिविटी, जैसे सीढ़ियां चढ़ना-उतरना, तेज चलना या कुछ मिनट जॉगिंग करना चाहिए। यह शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है। रिसर्च में ऐसी एक्टिविटीज और तेरह तरह के कैंसर के कम जोखिम के बीच संबंध देखा गया. यहां खास बात यह है कि इसके लिए घंटों जिम में पसीना बहाना ही जरूरी नहीं बताया गया. रोजमर्रा के कामों के बीच छोटे-छोटे एक्टिव ब्रेक भी शरीर की एक्टिवनेस बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

15 मिनट की वॉक भी हो सकती है काम की

रिसर्च में यह भी देखा गया कि करीब पंद्रह मिनट की वॉक या हल्की शारीरिक गतिविधि भी फायदेमंद हो सकती है. वहीं तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना या जॉगिंग जैसी एक्टिविटी शरीर को और ज्यादा मूवमेंट देती हैं. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि स्टडी केवल फिजिकल एक्टिविटी और कैंसर के जोखिम के बीच संबंध दिखाती है. इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ तीन मिनट की जॉगिंग कैंसर से बचने की गारंटी देती है. इसलिए लंबे समय तक बैठे रहने के बजाय दिन में छोटे-छोटे ब्रेक लें, थोड़ा चलें, सीढ़ियों का इस्तेमाल करें और अपनी क्षमता के अनुसार नियमित एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाएं. साथ ही बैलेंस्ड खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच पर भी ध्यान देना जरूरी है।

यह भी पढ़ें -बच्चों का मोटापा…एक स्वास्थ्य संकट और भविष्य के लिए खतरा

यह भी देखें-जयपुर स्कूल विवाद: CJP नेता का विरोध, मौके पर भारी हंगामा और पथराव!

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

2

2