KBP Times

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

CJP Workers Attack

CJP Workers Attack: जयपुर के बगरू इलाके के कंवरपुरा गांव में कथित तौर पर CJP कार्यकर्ताओं पर हुए हमले पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है लेकिन मुझे कुछ लोगों बताया कि वहां के लोगों ने विद्यालय की सुरक्षा की है और वैसे भी राजस्थान के वासियों से,शिक्षा प्रेमियों से कहना चाहता हूं कि क्योंकि विद्यालय में अपने बच्चे पढ़ते हैं.अच्छी शिक्षा उनको मिलना चाहिए और जैसा राजस्थान सरकार कोशिश करेगी गुणवत्तापूर्वक शिक्षा मिले,संस्कारित शिक्षा मिले वो मिलना चाहिए.उसमें किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए और अपने विद्यालयों की सुरक्षा करें ताकि बच्चों को किसी प्रकार की शारीरिक हानि न हो,किसी प्रकार का नुकसान न हो और हमारे बच्चे सुरक्षित रहें.

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं उनको बधाई देता हूं”
मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री से पूछा गया कि आपने आदेश निकाला उसके बावजूद CJP नेता आशुतोष रांका वहां गए उसे आप कितना उचित मानते हैं. जवाब में मदन दिलावर ने कहा कि यह सब अनुचित है.विद्यालय में जाकर व्यवधान पैदा करने का प्रयास करना,व्यवधान पैदा करना ठीक नहीं है.गांव वालों ने अपनी विद्यालय की सुरक्षा की है.मैं उनको बधाई देता हूं.

“हमारे संस्था प्रधान से अनुमति ले”
वहीं जब मदन दिलावर से सवाल किया गया कि आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि यह सब शिक्षा मंत्री के इशारे पर हुआ है उन्होंने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि हमलावरों की गिरफ्तारी हो और स्कूल निरीक्षण रोकने का आदेश वापस लिया जाए, ऐसा नहीं होने पर वे पूरे राजस्थान में आंदोलन करेंगे और दिलावर के इस्तीफे की मांग करेंगे. इसपर मदन दिलावर ने कहा कि हमारा कोई आदेश यह नहीं है कि बिना अनुमति के जाया जाए.हमने इतना कहा है कि हमारा विद्यालय सुरक्षित रहना चाहिए,मर्यादाएं रहना चाहिए,उसकी निजता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए और यदि किसी को जाना है,उचित काम है तो हमारे संस्था प्रधान से अनुमति ले और हमारे संस्था प्रधान जो कुछ दिखाना चाहते हैं देखें.

यह भी पढ़ें: “अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

2

2