Rahul Gandhi Dharna: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से दिल्ली के संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे हैं. उनका कहना है कि जब तक पैलेन गन से पीड़ित साहिल लोचाब की FIR दर्ज नहीं होती, तब तक वे यहां से हटेंगे नहीं. राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश और अधीर रंजन चौधरी भी मौजूद है. इसी कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा दु्र्भाग्य है कि भाजपा के लोग साहिल और उनकी मां को मुस्लिम बताकर हिंदू-मुस्लिम का बंटवारा पैलेट गन पर भी करने की कोशिश कर रहे हैं. मैं भाजपा के लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या भाजपा के लोग जानते हैं कि साहिल हरियाणा के एक किसान का बेटा है.
सुरजेवाला ने आगे कहा कि देश का हाल देखिए कि विपक्ष के नेता को स्वयं पार्लियामेंट स्ट्रीट आना पड़ा कि FIR दर्ज हो लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई. गृह मंत्री अमित शाह का आदेश आया हुआ है कि FIR दर्ज नहीं होगी.साहिल एक किसान के बेटे की FIR दर्ज कीजिए जिन पर पैलेट गन से हमला किया गया था.
“मांग साफ है FIR दर्ज कीजिए”
वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी यहां पार्लियामेंट स्ट्रीट में धरने पर बैठे हैं.साहिल पर 20 जुलाई को गैर कानूनी ढ़ंग से पुलिस की कार्रवाई हुई.पैलेट गन से हमला किया गया. उनके शरीर पर वे तमाम निशान हैं.साहिल की मांग है कि उनकी FIR दर्ज की जाए.हमारी मांग मंजूर अभी तक नहीं हुई है.मांग साफ है कि FIR दर्ज कीजिए, रजिस्ट्रेशन नंबर दीजिए तो हम यहां से चले जाएंगे.
“पुलिस तानाशाही का तरीका अपना रही है”
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी छात्र और छात्राओं के लिए आंदोलन करने के लिए आए हैं.उनकी तरफ से जो मांग है कि FIR दर्ज होना चाहिए.पुलिस तानाशाही का तरीका अपना रही है इसलिए वो धरना कर रहे हैं.हम राहुल गांधी का साथ देने के लिए आए हैं.
यह भी पढ़ें: छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी



