KBP Times

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

Rahul Gandhi on dharna

Rahul Gandhi : दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, घायल छात्र साहिल और उनकी मां का समर्थन और साथ देने के लिए प्रियंका गांधी भी थाने पहुंच गई हैं और धरने पर बैठ गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में छात्र आंदोलन में पुलिस द्वारा पैलेट गन चलाए जाने के मामले पर गृहमंत्री को घेरने की तैयारी में हैं, शुक्रवार को अपने साथ पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने पैलेट गन मामले में केस दर्ज करने की मांग की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं होने पर वे थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।उन्होंने 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में पैलेट गन मामले की जांच की जानकारी ली। राहुल इस मामले में शिकायत भी कराएंगे।

पैलेट गन चलाने का आरोप

राहुल ने संसद मार्च में पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोप लगा चुके है। उन्होंने संसद के मानसून सत्र में भी इस मुद्दे को उठाया था और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा था। हालांकि, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि पुलिस ने गोली नहीं चलाई है। बता दें कि नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर प्रदर्शन 20 जून से शुरू हुआ था। इस दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल भी की थी। 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ था।

पुलिस एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी बनाई

इधर पुलिस एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई के आरोपों की जांच के लिए 5 सदस्यों की हाई पावर्ड कमेटी के नामों का ऐलान किया था। कमेटी का अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस आर सुभाष रेड्डी को बनाया गया है। इसमें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रवि शंकर झा, दिल्ली हाईकोर्ट की पूर्व जज जस्टिस शलिंदर कौर, सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर ऋषि कुमार शुक्ला और मेघालय के रिटायर्ड डीजीपी डॉ. एलआर बिश्नोई शामिल हैं।

यह भी पढ़ें –जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

यह भी देखें- जयपुर स्कूल विवाद: CJP नेता का विरोध, मौके पर भारी हंगामा और पथराव!

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

2

2