KBP Times

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Double murder in lucknow

Murder: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज वारदात में एक बैंककर्मी ने अफसर पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर वह कार से निजी बैंक पहुंचा और फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उनसे बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया।

घर जाकर की बहन की हत्या

आरोपी मानस का घर हुसड़िया चौराहे के पास किराए पर है। फास्ट फूड दुकान के मालिक लवकुश के अनुसार आज दोपहर करीब 12.30 बजे मानस अचानक वहां आए। वह पसीने से भीगे हुए थे। अंदर जाने के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद अंदर से आवाज आई। मानस की बहन भी उनके साथ रहती थी। इसके बाद पता चला कि मानस ने बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। उनकी बहन मानसिक बीमार थी।

“गेट खोला तो भाई-बहन की लाश पड़ी थी”

पड़ोसी अंकुर प्रकाश ने बताया कि जैसे ही उन्होंने वॉट्सऐप स्टेटस देखा, वह दौड़कर उनके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। अंदर टीवी चल रहा था। इसके बाद दरवाजा जोर लगाकर खोला गया। अंदर दोनों भाई-बहन मृत पड़े थे। टीवी पर हनुमान चालीसा चल रही थी। अंकुर ने बताया कि दोनों अच्छे लोग थे। जब भी मिलते थे, अच्छे से बात करते थे। उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उनकी बहन करीब 28-29 साल की थी। वह पहले से मानसिक रूप से बीमार थी और पिछले कुछ महीनों से उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी।
वाट्सऐप पर लगाया स्टेटस
आत्महत्या से पहले आरोपी ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- “मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है।”

कारण अभी भी रहस्य में

बता दें कि वारदात राजधानी के गोमती नगर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। वारदात की वजह अभी क्लियर नहीं है। दिव्या मिश्रा एक निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। दिव्या यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी। दिव्या की शादी 12 साल पहले हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं था। दिव्या ने एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद से वह आलमबाग में रहती थीं। वहीं, पति मानस बाजपेई हुसारिया चौराहे के पास अपनी बहन सीबा के साथ किराए के मकान में रहता था। वह एसबीआई में अकाउंटेंट था। मानस के माता-पिता की मौत हो चुकी है।

मृतका की बहन प्रज्ञा मिश्रा नामी यूट्यूबर

प्रज्ञा मिश्रा शुरुआत में यूपी के ही भारत समाचार में कार्यरत थी। वहां वह कटिंग चाय नाम से शो करती थी। उस वक्त भारत समाचार में भरत यादव भी काम करते थे। दोनों ने 26 फरवरी 2020 को लव मैरिज कर ली थी। इसके बाद प्रज्ञा मिश्रा ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। प्रज्ञा का पन्ना और उल्टा चश्मा नाम से दो चैनल हैं। दोनों पर ही अच्छे-खासे सब्सक्राइबर हैं। प्रज्ञा और भरत यादव मिलकर अपना ये यूट्यूब चौनल चलाते हैं।

यह भी पढ़ें –दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

यह भी देखें -जयपुर से डिग्गी पदयात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब | कल्याण धणी के जयकारों से गूंजा रास्ता

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

2

2