KBP Times

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज का पहला मैच जीता

India-Shrilanka match

India-Shrilanka match : भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। गॉल टेस्ट में श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम 372 रन चेज कर रही थी। भारत के मानव सुथार ने एक ही ओवर में 3 विकेट ले लिए। उन्होंने कुल 6 बल्लेबाजों को आउट किया है। पहली पारी में सुथार ने 4 विकेट लिए थे। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट मिले, जबकि रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया।  मैच के पांचवे दिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने भरपूर प्रयास किया है लेकिन उसके विकेट गिरते चले गए। धनंजय डी सिल्वा 59 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। धनंजय और सोनल दिनूषा के बीच पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई।

पहली पारी में ही बढत

भारत ने पहली पारी में 462 और दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। वहीं, श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। इससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में 193 रन जोड़कर भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा।

श्रीलंका गॉल टेस्ट के पांचवें दिन लंच तक 175/6

श्रीलंका ने पांचवें दिन के पहले 90 मिनट तक संघर्ष किया, लेकिन धनंजय डी सिल्वा और निरोशन डिकवेला के विकेट के बाद भारत जीत के करीब पहुंच गया है। धनंजय और सोनल दिनूषा ने पांचवें विकेट के लिए 202 गेंदों पर 95 रन की साझेदारी की। जडेजा ने धनंजय को आउट किया, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को पवेलियन भेजा। दिनूषा 64 रन पर नाबाद हैं। भारत अब श्रीलंका के आखिरी 4 विकेट जल्दी लेकर मैच और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगा।

जडेजा ने 66वां ओवर मेडन फेंका

श्रीलंका की दूसरी पारी 174 रन पर 6 विकेट तक पहुंच गई है। सोनल दिनूषा 64 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि केशरा नुवानथा 8 रन पर उनका साथ दे रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने 18 ओवर में 54 रन देकर 1 विकेट लिया है। 66वें ओवर में जडेजा ने नुवानथा को कोई रन नहीं लेने दिया और मेडन ओवर निकाला। भारत जीत से अब 4 विकेट दूर है।

प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को 10 रन पर किया आउट

प्रसिद्ध कृष्णा ने निरोशन डिकवेला को 10 रन पर आउट कर दिया। डिकवेला 17 गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बना सके। वह लगातार क्रीज पर ज्यादा मूवमेंट कर रहे थे, जिसका प्रसिद्ध ने फायदा उठाया और गेंद को विकेट के करीब रखा। डिकवेला ने बल्ला लगाया और ऋषभ पंत ने कैच लेकर उनकी पारी खत्म कर दी। पहली पारी में 80 रन बनाने वाले डिकवेला दूसरी पारी में टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके। यह दूसरी बार है जब प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया।

यह भी पढ़ें –इस साल देश में कोई खेल रत्न नहीं, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवार्ड

यह भी देखें-गोनेर में सीवरेज संकट से हाहाकार! घरों में घुसा गंदा पानी, सड़क पर उतरे ग्रामीण | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2