Govinda Dance Video:बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच गोविंदा का एक डांस वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में गोविंदा एक क्लब में डांस करते नजर आ रहे है. वीडियो पटाया के एक क्लब का बताया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गोविंदा को बैकग्राउंड डासर्स के साथ अपने पॉपुलर गानों पर डांस करते हुए देखा गया.
View this post on Instagram
“सुपरस्टार के लिए बुरा लग रहा है”
एक्टर गोविंदा ने 90 के दशक की हिट फिल्मों के गानों पर डांस किया. काले और सफेद सूट में गोविंदा अपने सिग्नेचर डांस स्टेप्स दिखाते नजर आए. चीची का यह अंदाज देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. गोविंदा के डांस वीडियो पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. कुछ एक्टर के डांस को देखकर मजे ले रहे हैं तो कुछ फैंस का कहना है कि क्लब में परफॉर्म करना एक सुपरस्टार के तौर पर उनकी इमेज के हिसाब से सही नहीं था. एक यूजर ने कमेंट में लिखा- इस सुपरस्टार के लिए बुरा लग रहा है. क्लब में परफॉर्म कर रहे हैं. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- पैसे कमाने में कुछ गलत नहीं है कम से कम वह अपने पैरों पर वापस खड़े हो रहे हैं.
“पान मसाला का ऐड करने से तो बेहतर है”
एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्टर गोविंदा के परफॉमेंस की तुलना शाहरुख खान और अजय देवगन के पान मसाला ब्रांड्स को प्रमोट करने से जुड़े हालिया विवाद से करते हुए लिखा कि पान मसाला का ऐड करने से तो बेहतर है. एक अन्य कमेंट में लिखा- मेरे हीरो नंबर-1 हमेशा.
बता दें कि एक्टर गोविंदा पिछले दिनों कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दिखाई दिए थे. जिसके बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूता ने उन्हें शुगर डैडी बताया था. सुनीता ने कहा कि वो (गोविंदा) अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए. उनका कोई स्टैंडर्ड होना चाहिए. शुगर डैडी इतना अमीर है उसे अच्छे कपड़े तो पहनने चाहिए. वहीं सुनीता के कमेंट्स पर जवाब देते हुए गोविंदा ने कहा कि उनसे अपनी सीमा में रहने को कहा.
यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी के Career की Highest Opening फिल्म बनी ‘आवारापन 2’



