KBP Times

ट्विशा की मौत पर सीबीआई की चार्जशीट; रिटायर्ड जज गिरिबाला और समर्थ सिंह पर दहेज हत्या केस

actress twisha sharma

Actress Twisha Sharma : मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने कोर्ट में 636 पेज की चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें दोनों आरोपियों- ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। सीबीआई ने जांच के दौरान करीब 150 गवाहों से पूछताछ की। चार्जशीट और दस्तावेजों की औपचारिक प्रक्रिया अभी पूरी हो रही है।

12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत

बता दें कि ट्विशा शर्मा 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पहले पोस्टमॉर्टम पर सवाल उठने के बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली एम्स से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए थे।

चार्जशीट में क्रूरता के आरोप की पुष्टि

सीबीआई ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह दोनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (2) यानी दहेज हत्या, धारा 85 यानि पति या उसके रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता, धारा 108 यानी आत्महत्या के लिए उकसाना, 3 (5) दहेज के लेनदेन के अलावा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3 और 4 लगाई है। ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने कहा- चार्जशीट में क्रूरता के आरोपों की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों की कॉल डिटेल पर सवाल

दिल्ली एम्स के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने ट्विशा के शव का दूसरी बार पोस्टमॉर्टम करने के बाद 10 जुलाई को अपनी अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंपी थी। आशीष शर्मा के मुताबिक, दूसरे पोस्टमॉर्टम के संबंध में चार्जशीट के शुरुआती संक्षिप्त दस्तावेजों में कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है। मुख्य दस्तावेजों की समीक्षा के बाद स्थिति साफ होगी। आशीष ने मामले से जुड़े अधिकारियों की दो-तीन दिन की फोन कॉल डिटेल की जांच की मांग भी की है, जिससे यह पता लग सके कि जांच को प्रभावित करने की कोशिश हुई या नहीं।

लैपटॉप का पासवर्ड देने में आपत्ति नहीं

3 अगस्त को हुई सुनवाई में सीबीआई ने आरोपी समर्थ सिंह का वॉइस सैंपल लेने और उसके लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने की मांग की थी। समर्थ सिंह की ओर से उनके वकील ने लैपटॉप का पासवर्ड देने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। वहीं, वॉइस सैंपल को लेकर शर्त रखी कि वॉइस सैंपल की एक कॉपी सुरक्षित रूप से कोर्ट में भी रखी जाए। इस पर सीबीआई का कहना था कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विश्लेषण के लिए लैपटॉप का पासवर्ड और वॉइस सैंपल महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें –वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं, सतीश पूनिया-स्मृति ईरानी महासचिव

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

2

2