KBP Times

राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलावर बोले-स्कूलों में मीडिया एंट्री पर पाबंदी नहीं

Madan Dilawar

Madan Dilawar : राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि स्कूलों में मीडिया के प्रवेश पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई है। इसे गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा- सरकार की प्राथमिकता स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और उनकी निजता बनाए रखना है। नाबालिग स्टूडेंट्स की फोटो, वीडियो या बाइट लेने से पहले उनके अभिभावकों की अनुमति लेना जरूरी होगा। अगर अभिभावक मौके पर नहीं हैं तो स्कूल के टीचर से अनुमति ली जा सकती है, क्योंकि स्कूल में टीचर ही बच्चों के अभिभावक की भूमिका में होते हैं।

बच्चों की निजता से समझौता नहीं

राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- स्कूलों में किसी भी व्यक्ति को बिना किसी उद्देश्य के अचानक प्रवेश करके बच्चों से बातचीत या उनका इंटरव्यू करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इससे स्टूडेंट की निजता प्रभावित होती है। बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्था प्रधानों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी मीडिया प्रतिनिधि या अन्य व्यक्ति को किसी विशेष मामले में बच्चों से बातचीत या रिकॉर्डिंग करनी है तो उसे पहले संस्था प्रधान से अनुमति लेनी होगी।

स्कूलों के हालात छिपे नहीं हैं

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं को लेकर लगातार निगरानी की जाती है। अभिभावकों और टीचरों की नियमित बैठकें होती हैं, जिनमें स्कूल की व्यवस्थाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाती है। ऐसे में स्कूलों के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। उन्होंने कहा- किसी भी व्यक्ति का कभी भी स्कूल परिसर में आकर अपनी मर्जी से कुछ भी करना ठीक नहीं है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मीडिया की स्वतंत्रता पर रोक लगाने का सरकार का उद्देश्य नहीं है, लेकिन बच्चों की निजता और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। नाबालिग बच्चों की फोटो, वीडियो या बयान सार्वजनिक करने से पहले उनकी सुरक्षा और अधिकारों का ध्यान रखना जरूरी है।

मीडिया की एंट्री को लेकर विवाद के बाद सफाई

राजस्थान सरकार की ओर से स्कूलों में मीडिया की एंट्री और रिकॉर्डिंग को लेकर निर्देश सामने आने के बाद इस मुद्दे पर विवाद शुरू हो गया है। विपक्ष और अलग-अलग संगठनों ने सरकार के इस कदम पर सवाल उठाते हुए इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर रोक बताया।

सीजेपी बोली-स्कूलों की मरम्मत कराएं

इसी मामले में सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधते हुए कहा- सरकार पहले राजस्थान के सभी जर्जर स्कूलों को ठीक करे या फिर मेरे खिलाफ एडवांस में एफआईआर दर्ज करवा दे। रांका ने चुनौती देते हुए कहा- सरकार चाहे तो मुझे पहले ही गिरफ्तार कर सकती है, क्योंकि सरकार भी उनकी है और पुलिस भी उनकी है। इसके बावजूद मै राजस्थान के स्कूलों का निरीक्षण करना बंद नहीं करूंगा। जब तक प्रदेश के सभी स्कूलों की स्थिति ठीक नहीं हो जाती, तब तक स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर आवाज उठाता रहूंगा।

यह भी पढ़ें –भारत में ही मिलेगी ग्लोबल डिग्री, फ्री कोचिंग एवं डिजिटल लर्निंग की तैयारी

यह भी देखें – गुलाबी नगरी में तीज का शाही रंग | 400 किलो चांदी की पालकी में निकली तीज माता

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

2

2