KBP Times

श्री बालाजी ITI भवानीखेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Independance Day

Independant Program : श्री बालाजी आई.टी.आई. भवानीखेड़ा के प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अन्य अतिथियों ने भी दीप प्रज्वलन में सहभागिता की। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत हुई।

बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह में न्यू संस्कृति स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे की शान और देशप्रेम से जुड़ी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

अभिभावकों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावक उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। समारोह का संचालन सीमा गोयल ने किया।

विधायक सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के साथ भवानीखेड़ा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नसीराबाद डॉ. विनायक गौड़, पूर्व चेयरमैन योगेश सोनी, जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह रावत, महेंद्र वकील, मंडल उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, पूर्व पार्षद महेंद्र डाबी, नवाब कुरैशी सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। इस अवसर पर न्यू संस्कृति स्कूल और श्री बालाजी आई.टी.आई. के स्टाफ ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानाचार्य ने जताया सभी का आभार

समारोह के समापन पर न्यू संस्कृति स्कूल की प्रधानाचार्य नेमलता सोनी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विद्यालय और आईटीआई स्टाफ को भी धन्यवाद दिया। देशभक्ति के जज्बे, तिरंगे की शान और बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।

यह भी पढ़ें –शहरी निकाय की लॉटरी; जयपुर में OBC, अनारक्षित महिलाओं के लिए 30-30, SC के 20 वार्ड

यह भी देखें- गुलाबी नगरी में तीज का शाही रंग | 400 किलो चांदी की पालकी में निकली तीज माता

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

2

2