BJP : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। राजस्थान की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे को फिर से उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान से ही सतीश पूनिया को महासचिव बनाया गया है। यूपी से स्मृति ईरानी को महासचिव, बीएल संतोष संगठन महामंत्री बने हैं। नई टीम में 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव बनाए गए हैं। बता दें कि 7 महीने पहले नीतिन नवीन भाजपा के नए अध्यक्ष बने थे और तभी से उनकी टीम का गठन होना बाकी था। टीम को देखते हुए लग रहा है कि भाजपा ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी राष्ट्रीय टीम तैयार की है।
यह भी पढ़ें -राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, भाजपा बोली-सोनिया माफी मांगें
यह भी देखें – गुलाबी नगरी में तीज का शाही रंग | 400 किलो चांदी की पालकी में निकली तीज माता



