KBP Times

राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, भाजपा बोली-सोनिया माफी मांगें

Rahul-Sonia Gandhi

Rahul-Sonia Gandhi : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का अपमान करने का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बारे में शिकायत 16 अगस्त को आईपी एस्टेट थाने में एक वकील ने दी थी। इसमें दोनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

यह है शिकायत

दिल्ली पुलिस को सौंपी शिकायत में आरोप है कि वंदे मातरम के शुरुआती हिस्से के बाद सोनिया गांधी ने कुछ इशारे किए, जिन्हें गाना जारी रखने पर आपत्ति के तौर पर देखा गया। शिकायत में एक वीडियो का भी जिक्र है। इसमें राहुल गांधी के कथित तौर पर ‘हम वंदे मातरम नहीं गाएंगे’ कहने का दावा किया गया है।

कर्नाटक में भी शिकायत दर्ज

भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ बेंगलुरु और मंगलुरु में पुलिस शिकायत दर्ज कर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। बेंगलुरु में बीजेपी युवा मोर्चा ने मल्लेश्वरम और मंगलुरु में बीजेपी नेताओं ने उर्वा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है।

बीजेपी बोली- सोनिया गांधी माफी मांगें

कर्नाटक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक धीरज मुनिराजू ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी को वंदे मातरम के अपमान के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। माफी मिलने तक विरोध जारी रहेगा। मंगलुरु में बीजेपी नेताओं ने सोनिया गांधी के व्यवहार को वंदे मातरम के संबंध में अनुचित बताते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस विवाद से राष्ट्रगीत से जुड़ी भावनाएं आहत हुई हैं।

वंदे मातरम के अपमान पर 3 साल सजा

बता दें कि वंदे मातरम को लेकर यह विवाद ऐसे समय हुआ है, जब संसद ने हाल ही में इसे कानूनी संरक्षण देने वाला नया कानून पास किया है। इसके तहत वंदे मातरम को ‘जन गण मन’ के बराबर कानूनी संरक्षण मिला है। जानबूझकर इसके अपमान या गायन में रुकावट डालने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें –उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर मची अफरा-तफरी, भीड़ में फंसे 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

यह भी देखें – गुलाबी नगरी में तीज का शाही रंग | 400 किलो चांदी की पालकी में निकली तीज माता

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

2

2