KBP Times

वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर हमला, कहा- जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी…

Amit Shah

Vande Mataram Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में पहुंचे हैं. जहां अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मिलकर, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इनकी(कांग्रेस) निर्लज्जता देखिए. कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था. चालू गान में कांग्रेस की नेत्री, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने की बात कही. हम सब टी.वी.पर देखते रह गए. 80 साल के बाद बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का ये अमर गान, जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वो भी सोनिया गांधी को रास नहीं आता है.

उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी, 140 करोड़ जनता आपको देख रही है. आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. कोई स्वप्न में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए? कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए और थोड़ी भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

“कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था”
अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की वो अमर कृति, एक गान के दो शब्द, वंदे मातरम, ‘भारत माता की मैं वंदना करता हूं’ ये बोलते हुए हजारों-लाखों लोग फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे. वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम के भुला दिया था. यह 150वां साल है वंदे मातरम के प्राकट्य का. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम को फिर से एक नया आयुष्य देने का काम किया है.

“1.5 करोड़ की लागत से भव्य प्रतिमा स्थापित की है”
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की याद में एक 21 फीट की प्रतिमा लगाने का काम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया है. 1.5 करोड़ की लागत से अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व जैसी भव्य प्रतिमा यहां स्थापित की है. आज 15 जिलों में 5755 करोड़ के 944 कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है. जब प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में हर घर नल और हर घर जल की योजना शुरू की तब राजस्थान के केवल 11 लाख घरों में पानी पहुंचा था. 70 सालों में कांग्रेस ने 11 लाख घरों तक पानी पहुंचाया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने केवल 8 सालों में 64 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया है.

यह भी पढ़ें: RSS Chief भागवत ने दी नसीहत- सिर्फ अपने बारे में ना सोंचे युवा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

2

2