Education : स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को विकसित भारत /2047 बनाने की चाबी देश के युवाओं और छात्रों के हाथों में है। शिक्षा, रिसर्च, डिजिटल कनेक्टिविटी से लेकर वैश्विक स्तर के अवसरों तक पीएम मोदी ने युवाओं के लिए बड़े विजन का खाका खींचा।
फ्री कोचिंग नेटवर्क और डिजिटल लर्निंग का बड़ा तोहफा
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और गरीब परिवार के युवाओं के लिए पीएम मोदी ने कहा, हम देश में फ्री कोचिंग देने का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे. हमारा लक्ष्य गरीब से गरीब तक अच्छी शिक्षा पहुंचाना है. युवाओं के लिए विभिन्न परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग और डिजिटल तैयारी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.
ग्लोबल डिग्री भारत में ही
पीएम मोदी ने बताया कि देश के एजुकेशन सिस्टम का मान अब पूरी दुनिया में बढ़ रहा है. दुनिया की जानी-मानी और शीर्ष विदेशी यूनिवर्सिटीज भी अब भारत आ रही हैं. इसका असर ये होगा कि भारतीय छात्रों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लोबल एक्सपोजर पाने के लिए विदेश जाकर लाखों-करोड़ों खर्च नहीं करने होंगे और वो भारत में रहकर ही ग्लोबल डिग्री हासिल कर सकेंगे।
टॉप फैकल्टीज और स्टडी मुफ्त
अब देश के छोटे शहरों और गांवों के होनहार छात्रों को महंगी कोचिंग फीस के कारण पीछे नहीं हटना पड़ेगा. सरकार एक ऐसा डिजिटल और ऑन-ग्राउंड नेटवर्क तैयार कर रही है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए टॉप फैकल्टीज और स्टडी मैटेरियल मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।
रिसर्च और इनोवेशन के लिए 1 लाख करोड़ का फंड
भारत को केवल तकनीक का उपभोक्ता बनाने के बजाय ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के लिए पीएम मोदी ने रिसर्च और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को लेकर बड़ा विजन पेश किया. पीएम मोदी ने कहा, हमने युवाओं को रिसर्च के नए अवसर दिए हैं. इनोवेशन के लिए एक लाख करोड़ रुपये का फंड बनाया गया है. हमारे प्राइवेट स्टार्टअप्स में 28 साल की औसत उम्र के युवाओं ने अपने ट्रायल सैटेलाइट लॉन्च करके कमाल दिखाया है. देश में आज 2.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें –फ्री आवासीय AI कोर्स; IIT धारवाड़ में अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवार 31 अगस्त तक करें आवेदन
यह भी देखें –सरकार के खिलाफ युवाओं का फूटा गुस्सा ! शहीद स्मारक पर वेटिंग नियम को लेकर बड़ा आंदोलन



