KBP Times

RG कर केस में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक पर भीड़ ने किया हमला

TMC MLA

TMC : पश्चिम बंगाल में TMC नेताओं पर भीड़ द्वारा हमले जारी हैं और यह सिलसिला विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से चल रहा है। ताजा मामला कोलकाता में TMC विधायक निर्मल घोष का है जिन पर भीड ने हमला किया। जानकारी के अनुसार RG कर अस्पताल की डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर शुक्रवार को भीड़ ने हमला किया। पुलिस उन्हें नॉर्थ 24 परगना जिले के खरदह थाने से बैरकपुर कोर्ट ले जा रही थी। इसी दौरान भीड़ ने उन्हें घेरकर लात-घूंसों से पीटा। लोगों ने जूते-चप्पल, अंडे और कीचड़ भी फेंका।

पुलिस ने की सुरक्षा

दूसरे आरोपी संजीब मुखर्जी को भी भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। पुलिस और RAF के जवानों ने उनके सिर पर हेलमेट लगा दिया। इसके बावजूद निर्मल घोष के कपड़ों पर कीचड़ और अंडे के निशान दिखे। बैरकपुर कोर्ट पहुंचने पर भी लोगों ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। पुलिस ने दोनों आरोपी को कोर्ट लॉकअप में पहुंचाया।

यह था मामला

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 9 अगस्त 2024 को ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष सहित 3 आरोपियों पर जल्दबाजी में डॉक्टर का अंतिम संस्कार करवाने का आरोप है। पुलिस ने 13 अगस्त को निर्मल घोष और संजीब मुखर्जी को ओडिशा के बालासोर से गिरफ्तार किया है।

पीड़ित के पिता की शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

दोनों की गिरफ्तारी पीड़ित के पिता की नई शिकायत के बाद हुई। उन्होंने 10 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे बाद में FIR में बदल दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि तत्कालीन पानीहाटी विधायक निर्मल घोष ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उनकी बेटी के शव का परिवार की इच्छा के खिलाफ जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराया। पीड़िता के माता-पिता का आरोप है कि अंतिम संस्कार इतनी जल्दी कराया गया कि दोबारा पोस्टमॉर्टम की संभावना खत्म हो गई, जिससे रेप और हत्या से जुड़े अहम सबूत सामने आने से रोके जा सकते थे।

निर्मल घोष पर सबूत मिटाने, आपराधिक साजिश के आरोप

पुलिस के मुताबिक, निर्मल घोष पर सबूत मिटाने, आपराधिक साजिश और किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ काम करने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप 9 अगस्त 2024 को डॉक्टर का शव मिलने के बाद हुई घटनाओं से जुड़े हैं। निर्मल घोष को उस दिन आरजी कर मेडिकल कॉलेज में देखा गया था। आरोप है कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल संदीप घोष के साथ बैठक की थी। संदीप घोष को बाद में मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद निर्मल घोष को उस गाड़ी के साथ भी देखा गया था, जिसमें डॉक्टर का शव श्मशान घाट ले जाया गया था।

मामले में कुल 3 आरोपी, एक अब भी फरार

इस मामले में रिपोर्ट में कुल तीन लोगों के नाम हैं- निर्मल घोष, पानीहाटी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सोमनाथ डे और पीड़िता के पड़ोसी संजीब मुखर्जी। निर्मल घोष और संजीब मुखर्जी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि सोमनाथ डे फरार है। संजीब मुखर्जी पानीहाटी नगरपालिका के पूर्व टीएमसी पार्षद हैं और उन्हें निर्मल घोष का करीबी बताया जाता है। आरोप है कि डॉक्टर का शव पोस्टमॉर्टम के बाद पानीहाटी श्मशान घाट ले जाए जाने के दौरान मुखर्जी वहां मौजूद थे। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की रिमांड मांग सकती है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2