KBP Times

“मैं कभी नहीं डरा और न ही अब डरता हूं…” हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल की पहली प्रतिक्रिया

Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Singh Badal: महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ. गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उनपर कृपाण से हमला कर दिया. बादल के हाथ में चोट लगने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. कल गुरुद्वारे में हुए हमले पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनका मकसद पंजाब में हालात पर कब्ज़ा करना और शांति भंग करना है, जिसे अकाली दल के अध्यक्ष के तौर पर मैं कभी नहीं होने दूंगा. दोनों बार उन्होंने मुझ पर सबसे पवित्र जगहों पर हमला किया. मैं कभी नहीं डरा और न ही अब डरता हूं. शिरोमणि अकाली दल पंजाब के भाईचारे और गौरव के लिए प्रतिबद्ध है. शिरोमणि अकाली दल कोई भी कुर्बानी दे सकता है, लेकिन पंजाब की तरक्की और सांप्रदायिक व धार्मिक सद्भाव हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

वहीं आज शुक्रवार को सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने गुरुद्वारा लंगर साहिब में लंगर परोसा और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की. डिप्टी CM डिप्टी सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि देश-विरोधी और पंजाब-विरोधी ताकतें पंजाब और भारत को अस्थिर करना चाहती थीं. अकाली दल ऐसा नहीं होने देगा. मेरे पिता की तरह, हमने हमेशा इन ताकतों का मुकाबला किया है. हम आगे भी इनका मुकाबला करेंगे.

बीजेपी ने निष्पक्ष जांच की मांग
भाजपा सांसद तरूण चुघ ने कहा कि सुखबीर बादल पर हमले की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं. यह दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक घटना है. लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद होते हैं लेकिन मतभेदों का समाधान हिंसा नहीं होता है. लोकतंत्र में संवाद एक संवैधानिक तरीका है. मेरी मांग है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: पाक प्रधानमंत्री के बिगड़े बोल- कश्मीर पर रुख नहीं बदलेगा, सिंधु जल रोकने पर मुंहतोड़ जवाब देंगे

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

2

2