KBP Times

फ्री आवासीय AI कोर्स; IIT धारवाड़ में अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवार 31 अगस्त तक करें आवेदन

AI training course by dharwad

AI Training Course : आईआईटी धारवाड़ ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम विकास) योजना 2026-27 के तहत एक वर्षीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोक्रेट के लिए है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक पोर्टल के जरिए करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

यह कार्यक्रम अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों के उम्मीदवारों के लिए है। इनमें मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन समुदाय शामिल हैं। आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कार्यक्रम के लिए ये उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:

स्नातक उम्मीदवार, जिन्हें AI एप्लीकेशन की बुनियादी जानकारी हो
आईटीआई उम्मीदवार
स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी

कोर्स में क्या मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को आईआईटी धारवाड़ में एक साल की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोक्रेट (ICE/ITS/Q0201) के रूप में होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को ये सुविधाएं मिलेंगी:

जहां लागू हो, वहां हॉस्टल की सुविधा

आवासीय कार्यक्रम के तहत रहने और भोजन की सुविधा
सेक्टर स्किल काउंसिल की ओर से सरकार से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र
हर महीने 1,000 रुपये का स्टाइपेंड
प्रशिक्षण के बाद दो महीने तक प्लेसमेंट सहायता
सफलतापूर्वक प्लेसमेंट पाने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को 4,000 रुपये की वित्तीय सहायता
सीटों में आरक्षण का क्या प्रावधान है?
कार्यक्रम में महिला उम्मीदवारों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा, गैर-अल्पसंख्यक समुदायों के ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।

आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए?

उम्मीदवारों को आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें शामिल हैं:

आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
उम्र के प्रमाण के लिए कक्षा 10 का प्रमाणपत्र
स्नातक प्रमाणपत्र
बैंक पासबुक
ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
अल्पसंख्यक समुदाय प्रमाणपत्र

चयन कैसे होगा?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया होगी। इसी प्रक्रिया के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लें। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है।

यह भी पढ़ें –राजस्थान आयुष ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल Result जारी, ऐसे करें Check

यह भी देखें -जयपुर में खुली जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या | परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा और एनकाउंटर की मांग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

2

2