KBP Times

फाइनेंस सेक्टर की प्रसिद्व Muthoot Fincorp तीन हजार करोड़ का लाएगी IPO

Muthoot

Muthoot : गोल्ड लोन का काम करने वाली जानी मानी कंपनी मुथूट फिनकॉर्प 3 हजार करोड़ का आईपीओ लाने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने सेबी के पास डीआरएचपी डिपोजिट जमा करा दिया है। जानकारी के अनुसार कंपनी पूरा पैसा नए शेयर जारी करके जुटाएगी।

तीन हजार करोड़ का IPO

मुथूट फिनकॉर्प 3,000 करोड़ रुपये का आईपीओ ला रही है। इसके लिए कंपनी ने सेबी के पास डीआरएचपी दाखिल किया है। आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी जरूरतें पूरी करने, आगे कर्ज देने और कारोबार के विस्तार में होगा। कंपनी की ओर से बुधवार को जमा कराए गए ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक, यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा। यानी इसमें नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं है। यानी कोई भी इन्वेस्टर अपने शेयर नहीं बेच रहा।

139 साल पुराना ग्रुप, गोल्ड लोन मुख्य बिजनेस

जानकारी के मुताबिक मुथूट फिनकॉर्प, मुथूट पप्पाचन ग्रुप का हिस्सा है। इसकी शुरुआत 1887 में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से गोल्ड लोन सेगमेंट में काम करती है। पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से कंपनी इस बिजनेस में है। गोल्ड लोन के अलावा यह कंपनी बिजनेस लोन, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी, सप्लाई चेन फाइनेंसिंग, डिजिटल लोन, माइक्रोफाइनेंस और हाउसिंग लोन भी देती है।

कंपनी का मुनाफा तीन गुना बढा

कंसोलिडेटेड प्रॉफिट- एफवाई 26 में कंपनी का मुनाफा तीन गुना बढ़कर 1,848 करोड़ रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 607.90 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू (कमाई)- ऑपरेशंस से मिलने वाला कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 11,203.81 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 8,497.69 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें -TATA में उथल-पुथल, चेयरमैन का इस्तीफा, नए बिजनेस पर असर, ग्रुप के शेयर गिरे

यह भी देखें – डांगावास नरसंहार केस में 40 आरोपी बरी, जयपुर में फूटा SC/ST समाज का गुस्सा | Dangawas Case Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

2

2